बाढ़ पीडि़तों के बीच खुशियां बाँटने पहुंचेगे एसपी
मनाएंगे सार्थक दिवाली, बाटेंगे मिठाई
एसपी के पहल का साथ देंगे सभी पुलिस अधिकारी
मुरैना। हमेशा कुछ कर गुजरने की चाहत, गरीब जरूरतमंदों सहित बाढ़ पीडि़तों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए पुलिस कप्तान डॉ असित यादव ने इस बार निर्णय लिया है कि वे गरीबों, बाढ़ पीडि़तों की बस्ती में जाकर न सिर्फ ग्रामीणों व बच्चों संग दीपावली का त्यौहार मनायेगे बल्कि उन्हें उपहार भी देंगे। कप्तान के इस निर्णय ने यह दिखा दिया कि आखिर दीपो का यह त्यौहार मनाने का हक उन बाढ़ पीडि़तों गरीब परिवारो सहित उनके बच्चों को भी है, जिनके पास न तो खाने को मिठाइयां हैं और पटाखे जलाने के पैसे। पुलिस कप्तान ने बाकायदा कई थानों को आदेश जारी कर कहा है कि उनके क्षेत्र के सैकड़ो बाढ़ पीडि़तों के बीच जाए और उन्हें मिष्ठान, कपड़े, खिलाने सहित पटाखें वितरित कर उनकी दीपावली को खुशियों से भर दे, साथ ही थानों को निर्देश दिया कि वे गरीबों के साथ दीवाली मनाने की पहल करें।
एसपी डॉ असित यादव ने बताया कि वे इस बार गरीब बेसहारा बच्चों व जरूरतमंद, सामान्य परिवारों के साथ दीपों के पर्व दीपावली के अवसर पर उनकी आवश्यकतानुसार उपहार के साथ मिठाईयों के पैकेट का वितरण करेगें।। एसपी ने कहा कि हमारे सामाजिक परिवेश में विभिन्न प्रकार के लोग रहते हैं। ये हमारा कर्तव्य है कि समाज में जो गरीब बेसहारा व जरूरतमंद परिवार के लोग हैं, हमें उनकी हरसम्भव सहायता करनी चाहिए। त्यौहार के मौके पर गरीबों के घर में अच्छे से दीवाली मने और उनके बच्चों में खुशी आए इसके लिए हम यह अभिनव प्रयास करने जा है। श्री यादव ने बताया कि गरीबों का हक़ पहले है,अगर उनकी दिवाली अच्छे से मन जाए तो मैं समझूँगा कि हम सभी ने दिवाली अच्छे से मना लिया।
कभी नहीं सोचा था कि मिठाई बांटेगी पुलिस
बाढ़ पीडि़त उन सूनी आंखों ने कभी सोचा नहीं होगा कि पुलिस उनके दरवाजे दिवाली के पटाखे और मिठाइयां लेकर आने वाली है और उन्हें हैप्पी दीवाली कहने वाली है। कप्तान के आदेश के बाद सम्बन्धित थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ गाँव गाँव जाकर मिठाई वितरित करेगे। ग्रामीणों ने कहा ऐसा कभी नहीं सोचा ही नही कि पुलिस मिठाई, मोमबत्ती और पटाखे लेकर उनके पास आने वाली है।
सबके बाद दिवाली मनाएंगे पुलिस कप्तान
पुलिस कप्तान डॉ असित यादव ने कहा कि इस शुभ अवसर पर हम दिवाली पहले लोगों को मनवाएंगे। पहले लोग सकून से पर्व मना लेंगे इसके बाद वह दिवाली मना लेगें। ताकि खुशी के इस पर्व पर कानून-व्यवस्था भी चुनौतीपूर्ण है जिसे प्राथमिकता पर लेते हुए हमारी पहली नजर रहेगी।
मिट्टी के दिए जलाकर दीपावली मनाएंगे एसपी
इस बार पुलिस कप्तान डॉ. असित यादव दिवाली पर मिट्टी के दिए जलाकर त्यौहार मनाएंगे। उन्होंने कहा कि दीपावली पर घर में दिए जलाएगे और पूजा करके परिवार के साथ ही दीपावली मनाएंगे। इसके बाद अपने सीनियर अधिकारियों सहित अधिनस्तो से मिलकर उन्हें भी दीपावली की बधाई भी देंगे।