देश में शान्ति एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिये अधिकारी, कर्मचारियों ने ली शपथ


मुरैना। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि को आज संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया।
आयुक्त चम्बल संभाग चम्बल भवन के सभाकक्ष में आयोजित शपथ कार्यक्रम में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश में शान्ति एकता, अखण्डता भाईचारों और सुरक्षा बनाये रखने की शपथ ली।
शपथ का वाचन चम्बल संभाग की कमिश्नर श्रीमती रेनू तिवारी ने किया, जिसे सभी अधिकारी, कर्मचारियों ने दौहराया। शपथ का वाचन करते हुये कमिश्नर श्रीमती रेनू तिवारी ने कहा कि मैंं सत्यनिष्ठा से शपथ लेती हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखण्डा और सुरक्षा को बनाये रखने के लिये स्वयं को समर्पित करूंगी और अपने देशवासियों के बीच यह सन्देश देने का भरसक प्रयत्न करूंगी। जिसे सभी अधिकारी, कर्मचारियों ने दोहराया।
चम्बल कमिश्नर ने आगे शपथ का वाचन करते हुये कहा कि मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहीं हूं। जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। उन्होनें कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प लेती हूं। जिसे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दौहराया।
इस मौके पर कमिश्नर ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इन्दिरा गांधी ने महिलाओं के साथ-साथ पूरे देश का सफल प्रधानमंत्री के रूप में नेतृत्व किया। वे एक महान नेत्री प्रधानमंत्री रही। सरदार वल्लभ भाई पटेल एक मजबूत लोह पुरूष के रूप में देश का ठोस नेतृत्व किया। वे देश की सुरक्षा एकता और अखण्डता के लिये संकल्पित रहे। उनकी जयन्ती पर हम सभी यह भी संकल्प लें कि सरकारी काम काज पूरी निष्ठा लगन के साथ करेंगे।   
मौके पर अतिरिक्त कमिश्नर श्री अशोक चौहान, संयुक्त आयुक्त विकास श्री राजेन्द्र सिंह, संयुक्त संचालक जनसम्पर्क श्री डी.डी. शाक्यवार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
इसी आशय से शपथ कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री एसके मिश्रा, एसडीएम श्री आरएस बाकना, डिप्टी कलेक्टर श्री बराहदिया, श्री एल.के. पाण्डे सहित कलेक्ट्रेट परिसर में समस्त विभागों के जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दोषियों के खिलाफ हो कार्यवाही

जनसंपर्क के दैरान रघुराज सिंह कंषाना जी का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

एच आई वी संक्रमित व्यक्तियों के साथ करें प्यार ओर सम्मान का व्यवहार-संदीप सेंगर