जय जगत के संदेश से गुंजायमान हुआ जौरा

जय जगत के संदेश से गुंजायमान हुआ जौरा



मुरैना। एकता परिषद के संस्थापक राजगोपाल पीव्ही के नेतृत्व में दुनिया में शांति न्याय और सद्भावना के लिए निकाली जा रही वैश्विक पदयात्रा जय जगत की विदाई पर गत शनिवार को नगर में पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया पद यात्रा मे शामिल गांधीवादी विचारक डॉ.एस.एन सुब्बाराव जी एवं राजगोपाल पीव्ही सहित  पदयात्रा में शामिल पद यात्रियों का नगर के लोगों ने सूत व फूलों की माला पहनाकर पदयात्रा जय जगत को हर्ष उल्लास के साथ विदाई दी गई। 
उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी की 150वीं एवं आचार्य विनोबा भावे की125वीं जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन दिल्ली से एकता परिषद के संस्थापक राजगोपाल पीव्ही के नेतृत्व में दुनिया में शांति न्याय और सद्भावना के लिए शुरू की गई। वैश्विक पदयात्रा जय जगत 8 अक्टूबर को चार दिवस के प्रवास पर महात्मा गांधी सेवा आश्रम पहुंची थी। पदयात्रा में शामिल पद यात्रियों एवं नेतृत्व द्वारा यहां शांति एवं न्याय की अवधारणा पर शिविर, सर्वधर्म प्रार्थना एवं जय जगत सम्मेलन का आयोजन किया गया। न्याय एवं शांति के लिए निकाली जा रही पदयात्रा की विदाई के दौरान नगर में जगह-जगह आत्मीय स्वगात किया गया। क्षेत्रीय विधायक बनवारीलाल जापथाप की तरफ से संतोष शर्मा, दिनेश शर्मा, मदनमोहन भारद्वाज, शैलेन्द्र दुबे, प्रमोद शर्मा, पवन शर्मा, अरूण कुलश्रेष्ठ, विपिन शर्मा, रिषी शर्मा, डा. सुरेश शर्मा आदि द्वारा स्वागत कर 21 हजार रूपये भी दिये। पूर्व विधायक महेश मिश्रा, समाजसेवियों, बृजमोहन बंसल, कैलाश मित्तल, कैलाश गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, राजेश सिंघल, राजू, राजेश वर्मा, विजय गुप्ता पत्रकार, आमप्रकाश गुप्ता, संजीव गर्ग, सुनील सिंघल सहित व्यापारी एवं नागरिकों ने सुब्बाराव, पीवी राजगोपाल राजू भाई, रनसिंह परमार आदि पदयात्रियों का स्वगात किया। 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दोषियों के खिलाफ हो कार्यवाही

जनसंपर्क के दैरान रघुराज सिंह कंषाना जी का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

एच आई वी संक्रमित व्यक्तियों के साथ करें प्यार ओर सम्मान का व्यवहार-संदीप सेंगर