कन्या शाला सबलगढ़ में बच्चों को दिलाई प्राचार्य ने शपथ


सबलगढ़। सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस पर शाकउमा विद्यालय सबलगढ में प्राचार्य एसएस भदौरिया एवं समस्त स्टाफ के द्वारा देश की एकता अखण्डता को बनाये रखने के लिए एवं देश की सुरक्षा के लिए छात्राओं को शपथ दिलाई गई औय यह संदेश दिया गया कि बल्लभ भाई पटेल एक लोह पुरूष थे। जिन्होंने देश की कई रियासतों को एक करके सम्पूर्ण भारत को एकता के सूत्र में बाधा। देश की एकता अखण्डता के लिए जीवन भर उन्होंने संघर्ष किया नए भारत को एक नई दिशा प्रदान की। देश की सुरक्षा के लिए उन्होंने अनेकों सराहनिया कार्य किये। देश के हित में कई बार जेल भी गए फिर भी अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटे। इसी का परिणाम है कि आज वह लोह पुरूष के नाम से जाने जाते हैं उम्र भर देश की एकता अखण्डता बनाये रखने के लिए कार्य करते रहे। इसलिए जन्मदिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ विद्यालय की सभी छात्राओं ने शपथ ली कि हम हमेशा देश की एकता को बनाये रखेंगे और  देश की सुरक्षा करेंगे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दोषियों के खिलाफ हो कार्यवाही

जनसंपर्क के दैरान रघुराज सिंह कंषाना जी का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

एच आई वी संक्रमित व्यक्तियों के साथ करें प्यार ओर सम्मान का व्यवहार-संदीप सेंगर