महात्मा गांधी आज भी प्रसांगिक: तोमर


प्रधानमंत्री मोदी जुटे है गांधी जी के सपनो को साकार करने में
मुरैना। महात्मा गांधी जी की 150 वी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को गांधी जयंती से 31 अक्टूबर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती तक आयोजित गांधी संकल्प यात्रा का गुरुवार को समापन हुआ। मुरैना में गांधी संकल्प यात्रा आज बडोखर हनुमान जी मंदिर से प्रारंभ होकर जीवाजीगंज स्थित  राम जानकी मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। मुरैना सांसद और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बड़ोखर मंदिर से प्रारम्भ हुए यात्रा में शामिल हुए इस अवसर पर सर्व प्रथम श्री तोमर ने हनुमान मंदिर में दर्शन कर यात्रा प्रारंभ की जो शहर के प्रमुख्य मार्गो से होती हुई जीवाजीगंज पहुँची। इस मौके पर भाजपा के नेता,कार्यकर्ता और नागरिकों भी मौजूद थे। जहाँ जगह-जगह गांधी संकल्प यात्रा का आम नागरिकों ने स्वागत भी किया।इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने भाजपा के वरिष्ठ नेता जाहर सिंह शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।
उक्त जानकारी भाजपा नगर मंडल प्रवक्ता शैलेंद्र श्रीवास ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि गांधी यात्रा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा महात्मा गांधी का जीवन उनका कृतित्व, उनका नेतृत्व और उनकी जीवन यात्रा हर एक के लिए प्रेरणास्पद है। गांधी जीवन की जीवन यात्रा और उनकी सादगी को अपने आचरण और व्यवहार में उतार कर हम अपने जीवन को उत्कृष्ट बना सकते हैं केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा देश और दुनिया के लिए महात्मा गांधी आज भी प्रासंगिक हैं देश दुनिया के प्रति उनके विचार और विजन ना सिर्फ प्रासंगिक हैं बल्कि दुनिया का ऐसा कोई देश नहीं है जो उन पर सवाल उठाता हो यही वजह है जब भी कोई विदेश राष्ट्राध्यक्ष भारत आता है गांधी जी की समाधि पर अपना माथा जरूर टेकते है श्री तोमर ने कहा गांधी जी अपने समय के मशहूर वकील रहे वह चाहते तो इस पैसे से काफी धन अर्जित कर सकते थे लेकिन वह दक्षिण अफ्रीका से अपनी वकालत छोड़कर भारत आए और भारत माता को परतंत्रता की बेडयि़ों से मुक्त कराने का संकल्प लिया उन्होंने कहा गांधीजी ने देश को जोड़ा और अपने आंदोलन को बहुआयामी बनाया यही कारण रहा अंग्रेज भारत छोड़ कर भाग खड़े हुए।
केंद्रीय मंत्री श्री सिंह तोमर ने कहा महात्मा गांधी ने आतंकवाद, स्वास्थ्य,स्वच्छता और श्रेष्ठ भारत पर भी अपना चिंतन दुनिया के सामने रखा। महात्मा गांधी जानते थे अगर गांव आधारित अर्थव्यवस्था होगी तो हमारे देश को कोई चुनौती नहीं दे सकता मंदी जैसे उतार-चढ़ाव भी नहीं आती उन्होंने कहा एक लंबे कालखंड के बाद देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने गांधी के सपनों के भारत को बनाने का संकल्प लिया है केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा यही वजह है आज पंचायतें मजबूत हुई है आतंकवाद में कमी आई और देश का मान दुनिया में बढ़ा है इस मौके पर केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को भी याद किया और कहा उनकी जयंती पर देश भर में एकता के लिए दौड़ का आयोजन किया जा रहा है।
इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष केदार सिंह यादव, पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह, पूर्व विधायक शिवमंगल सिंह, पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व विधायक सुवेदार सिंह, पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार नीटू, नगर अध्यक्ष प्रेमकान्त शर्मा, महामंत्री रामवीर कंसाना, पूर्व जिला अध्यक्ष नागेन्द्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष अनूप भदौरिया, सभापति अनिल गोयल अल्ली, राजेंद्र गोयल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मयंक शर्मा, पार्षद संजय शर्मा, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, कल्लू भदोरिया, बीजेपी नगर प्रवक्ता शैलेन्द्र श्रीवास सहित सैक?ों भाजपा कार्यकर्ता सामिल हुए। 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दोषियों के खिलाफ हो कार्यवाही

जनसंपर्क के दैरान रघुराज सिंह कंषाना जी का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

एच आई वी संक्रमित व्यक्तियों के साथ करें प्यार ओर सम्मान का व्यवहार-संदीप सेंगर