प्रदेश के पशुपालन, मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास एवं मुरैना जिले के प्रभारी मंत्री श्री यादव म.प्र. स्थापना दिवस पर ध्वजारोहण करेगे
कार्यक्रम स्थल का कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास ने तैयारियों का किया निरीक्षण
मुरैना। जिले में मध्य प्रदेश स्थापना दिवस उत्साह व उमंग के साथ मनाया जायेगा। जिले में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस परेड ग्राउण्ड मुरैना में आयोजित होगा। जहां पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के पशुपालन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास एवं मुरैना जिले के प्रभारी मंत्री श्री लाखन सिंह यादव ध्वजारोहण करेंगे।
कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास ने बताया कि समारोह के प्रारंभ में मुख्य अतिथि श्री लाखन सिंह यादव द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। तत्पश्चात राष्ट्रगान होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन किया जायेगा। इसके बाद उपस्थित जन समूह को प्रदेश के विकास एवं समृद्घि के लिए दृ$ढ प्रतिज्ञ होने का संकल्प दिलाया जायेगा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जायेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिये निर्णायक दल में सेवानिवृत्त स्टेनो श्री अशोक तिवारी, सेवानिवृत्त प्राचार्य श्री गोपाल गांधी और सेवानिवृत्त शिक्षा विभाग के श्री सुरेश शर्मा को तैनात किया है।
कार्यक्रम की तैयारियों हेतु कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास ने समस्त जिलाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। सौपीं गई जिम्मेदारियों का कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास ने गुरूवार को पुलिस परेड ग्राउण्ड पर पहुंचकर तैयारियों को जायजा लिया एवं आवश्यक निेर्देश भी अधिकारियों को दिये। म.प्र. स्थापना दिवस के कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ द्वारा एल ई डी के मध्यम से लाइव भाषण भी सुनाया जायेगा ।
प्रभारी मंत्री श्री लाखन सिंह यादव आज ईव्हीएम स्टॉक रूम का लोकार्पण करेंगे
कलेक्टर ने नवीन ईव्हीएम गोडाउन की तैयारियों का लिये जायजा
मुरैना। निर्वाचन कार्य में उपयोग की जाने वाली ईव्हीएम एव ंव्हीव्हीपेट मशीनों के लिये शासन के निर्देशानुसार नवीन गोडाउन का निर्माण कराया गया है। जिसका लोकार्पण १ नवम्बर को प्रदेश के पशुपालन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास एवं मुरैना जिले के प्रभारी मंत्री श्री लाखन सिंह यादव द्वारा दोपहर १२ करेंगे। ईव्हीएम स्ट्रॉग रूम के नवीन गोडाउन का लोकार्पण के पूर्व कलेक्टर श्रीमती प्रियंकादास ने समस्त की गई तैयारियों का जायजा लिया एवं आवश्यक फूल डेकोरेशन आदि प्रबंध करने के निर्देश पी.आई.यू. के कार्यपालन यंत्री श्री अहिरवार को दिये। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के समय अतिथियों की तख्तियां भी नामवार तैयार करायें।