शहीद दिवस पर शहीद पार्क में आईजी, कलेक्टर, महापौर श्री अर्गल, एसपी ने दी श्रद्घांजली
मुरैना। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में अपने कर्तव्यों का निवर्हन करते हुऐ जनसामान्य की खुशहाली एवं सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले देश के पुलिस अधिकारियों और जवानों को श्रद्घांजलि दी गई। जिसमें 292 शहीदों को श्रृद्घांजलि अर्पित की। इस अवसर पर चम्बल रेन्ज आईजी, एडीजे डीपी गुप्ता, कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास, पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव, दिमनी विधायक गिर्राज डण्डोतिया, महापौर अशोक अर्गल, अपर कलेक्टर एसके मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी सहित नगर निगम कमिश्नर अमरसत्य गुप्ता, समस्त एसडीओपी, पत्रकार गण एवं ब$डी संख्या में पुलिस बल ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रृद्घांजली दी। पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव ने देश में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए बलिदान देने वाले सभी राज्यों के शहीद पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों और जवानों के नामों की सूची का वाचन किया। उल्लेखनीय है कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हाट स्प्रिंग नामक स्थान पर चीनी हमले का मुकाबला करते हुए शहीद हुए केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के दस वीर जवानों की शहादत को याद करने के लिए प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है तथा देश में पुलिस बल कर्तव्य की बलि वेदी पर प्राण न्यौछावर करने वाले सभी पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को श्रृद्घांजली अर्पित की जाती है।