शुद्ध के लिये युद्ध अभियान में 31 मिलावटखोरों पर रासुका में कार्रवाई

शुद्ध के लिये युद्ध अभियान में 31 मिलावटखोरों पर रासुका में कार्रवाई

कार्यवाही में चम्बल संभाग 7 मिलावट खोर भी सम्मिलित 

मुरैना। प्रदेश में विगत 19 जुलाई से मिलावटी खाद्य पदार्थ निर्माताओं और विक्रेताओं के खिलाफ चलाये जा रहे शुद्ध के लिये युद्ध अभियान में अब तक 31 कारोबारियों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) में कार्यवाही की गई है, इसमें चम्बल संभाग के 7 मिलावट खोर भी सम्मिलित है। जिनकेे खिलाफ रासुका के तहत कार्यवाही की गई है। इसमें मुरैना जिले में 4 और भिण्ड जिले के 3 मिलावट खोर सम्मिलित है। 

चम्बल संभाग की कमिश्नर श्रीमती रेनू तिवारी ने बताया कि 18 मिलावटी खोरों के खिलाफ एफ.आई.आर. भी दर्ज की गई है। इसमें मुरैना जिले के 14 और भिण्ड जिले के 4 लोग सम्मिलित है। पूरे प्रदेश में 87 मामलों में एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। अभियान पूरे प्रदेश में निरन्तर जारी है। 

अभियान के अन्तर्गत अब तक दूध, दुग्ध उत्पादों और अन्य खाद्य पदार्थों तथा पान मसाला सहित कुल 6,463 नमूने जाँच के लिये एकत्रित किये गये। राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला ने 1484 नमूनों के जाँच प्रतिवेदन जारी किये हैं। इसमें से 491 नमूने अमानक, 112 नमूने मिथ्या छाप, 29 नमूने अपदृव्य, 27 नमूने असुरक्षित, 803 नमूने मानक स्तर और 22 नमूने प्रतिबंधित स्तर के घोषित किये गये हैं।

चम्बल संभाग के तीनों जिलों में कुल 446 खाद्य पदार्थों के नमूने लिये गये है। इनमें से 118 नमूने दुग्ध उत्पादन के नमूने है। 48 नमून अन्य खाद्य पदार्थों के है। 129 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें से 67 अवमानक, मिथ्या छाप असुरिक्षत नमूने पाये गये। 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दोषियों के खिलाफ हो कार्यवाही

जनसंपर्क के दैरान रघुराज सिंह कंषाना जी का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

एच आई वी संक्रमित व्यक्तियों के साथ करें प्यार ओर सम्मान का व्यवहार-संदीप सेंगर