कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन
-पौधारोपण, फल वितरण के साथ किया रक्तदान
मुरैना। प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का जन्मदिन मप्र कांग्रेस कमेटी के सचिव वीरेन्द्र सिंह हर्षाना रान्सू के नेतृत्व में कांगे्रस जनोंद्वारा आज केक काटकर व पौधारोपण कर मनाया गया। पौधारोपण का कार्यक्रम स्थानीय चम्बल कॉलोनी पार्क में किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ की दीर्घायु की कामना की गई। वीरेन्द्र सिंह हर्षाना रान्सू ने उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ संवेदनशील मुख्यमंत्री हैं। वह प्रदेश में विकास कार्य कर रहे हैं। उनका भरोसा घोषणाओं में नहीं बल्कि धरातल पर काम करने में है। वह मप्र के विकास शिल्पी हैं। इस अवसर पर तहसीलदार सिंह बेसला, जीएस मावई, यश हर्षाना, गंधर्व ङ्क्षसह, मनोज गुर्जर, राधेश्याम गुर्जर, पठान सहित सैकड़ों युवा, योग साधक सहित कांगे्रसजन उपस्थित थे।
वहीं वृद्धाश्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के जन्मदिवस पर किसान कांग्रेस युवा कांग्रेस व एनएसयूआई ने फल वितरण किया। इस अवसर पर किसान कांग्रेस कांग्रेस के आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष बल्लू परमार, राजेन्द्र सोलंकी, दीपक शर्मा, ग्याप्रसाद शर्मा, दिनेश शर्मा, कौशल पण्डित, प्रमोद परमार, गौरव बाथम सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं अस्पताल में भी पहुंचकर कांग्रेसियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के जन्मदिवस पर रक्तदान कर उनकी दीर्घायु की कामना की। रक्तदान कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिनेश गुर्जर, युकां राष्ट्रीय समन्वयक दीपक शर्मा, जिलाध्यक्ष अंकुर मावई, महामंत्री दिनेश शर्मा, सरपंच संघ अध्यक्ष ग्याप्रसाद शर्मा सरपंच, किशन पंडित, कौशल पंडित, एनएसयूआई अध्यक्ष गौरव बाथम, केके उपाध्याय, मनोज डण्डौतिया जितेन्द्र गुर्जर, भरा पंडित, जयदीप यादव, सौरभ डण्डौतिया, हेमन्त तोमर, बंटी गुर्जर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
फोटो फाइल- 19 मुरैना 02, 03