-खुशियों की दास्तां: पहल... सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्ति अभियान को साकार करने में जुटी ग्रामीण आजीविका समूहों की महिलाएं 


-पेपर बैग का प्रशिक्षण ले रही महिलाएं, कागज की 500 थैली का मिला आर्डर
-डी.डी.शाक्यवार, संयुक्त संचालक जनसंपर्क विभाग-
मुरैना। सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्परिणामों को समझते हुए अन्य जन सामान्य सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करें, इसके लिए मप्र ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों से जुडी महिलाओं ने बीडा उठाया है। जन सामान्य सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें तथा सिंगज यूज प्लास्टिक के स्थान पर कपडे और कागज से निर्मित थैलियों का उपयोग करें। इसके लिए समूह की महिला विशेष प्रयास में जुटी है। पूर्व में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के जनजागरण अभियान में महिलाओं ने बढ चढकर भागीदारी की थी। अब मुरैना के ग्राम नूरावाद की ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों से जु$डी करीब 15 से अधिक महिलाओं ने रद्दी अखबारी कागज से थैली निर्माण का कार्य प्रारंभ किया है। इसके लिए ग्राम कस्बा नूरावाद की समूह से जुडी अध्यक्ष कु. कृष्णा नारवे ने कागज की थैली बनाने का प्रशिक्षण एनआरएलएम से प्राप्त किया। इसके लिए बाकायदा 7 दिन का प्रशिक्षण रखा गया था, जिसमें इस समूह की महिलाएं घर के कामकाज से निवृत्त होकर वे महिलायें 500 ग्राम, एक, दो एवं पांच किलो के कागज की थैलियों का निर्माण कर रही है। इसके साथ ही समूह की महिलाओं द्वारा 25-25 रूपये इकट्ठे करके अब तक समूह के खाते में एक लाख रूपये जमा हो गया है। यह पैस इन महिलाअें की विषय परिस्थितियों में काम आयेगा। यह महिलाओं द्वारा अभी तक कागज के थैले बनाकर दुकानदारों को विगत दो माह से बेच भी रहीं है। समूह को अब धीरे-धीरे 500, 1000 नग थैली निर्माण का आर्डर भी मिलने लगा है। इस संबंध में ब्लॉक समन्वयक राकेश ने बताया कि प्रशिक्षण के साथ-साथ महिलाओं ने कागज की थैली निर्माण प्रारंभ कर दिया है। 30 रूपये किलो के दाम थैली निर्माण का आर्डर भी उक्त समूह की महिलाओं को मिला रहा है। 
हम थैली निर्माण करके इसे विक्रय कर रहे है। हमे प्रति किलो पेपर बैग पर 10 रूपये की बचत होती है। इस कार्य से हमें आय तो प्राप्त होती ही है, साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए भी हमारी ओर से यह पहल होती है। ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला मिशन प्रबंधक सुनील सिन्धे ने बताया समूह की महिलाओं को आय अर्जन गतिविधियों से जोडने के प्रयास किये जा रहे है। उन्हीं प्रयासों के तहत कागज की थैली निर्माण का प्रशिक्षण और निर्माण कार्य की गतिविधि प्रारंभ की गई है। आने वाले दिनों में इसे ओर वृह्द रूप से किया जाएगा।  
श्रीपशुपतिनाथ महादेव मेले की तैयारियां शुरू
मुरैना। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले श्री पशुपतिनाथ महादेव मेले का तैयारियां नगर निगम ने शुरू कर दी हैं। इसके लिए मेला मैदान की हाल को सुधारने का काम किया जा रहा है। हालांकि मेला मैदान में आयुक्त निवास और अन्य निर्माण होन से इसका आकार घर गया है।  इसलिए भी मेला मैदान के अधिक से अधिक क्षेत्र को उपयोग के लायक बनाया नगर निगम के लिए जरूरी हो गया है। मेला मैदान में लगे कचरे के ढेर और जल भराव के कारण मैदान का बड़ा हिस्सा अनुपयोगी पड़ा हुआ है। जबकि इसी महीने के आखिर तक मेले में दुकानें लगाने के लिए निगम को कार्रवाई शुरू करनी है। ऐसे में अगर मैदान ही उपयोग के लायक नहीं होगा तो दुकानें कम लगेंगी, जिसका सीधा असर मेले भव्यता पर पड़ेगा। 



यही वजह है कि नगर निगम  ने इंजन के जरिए पानी निकालने और यहां जमे कचरे को उठवाने का काम शुरू कर दिया है। जलभराव और निर्माण कार्य के मलबे के कारण मैदान कई जगहों पर असमतल हो गया है। ऐसे में मैदान को समतल करने का काम भी निगम कर रही है। इस काम के लिए निगम की मशनरी को मैदान पर भेजा गया। 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दोषियों के खिलाफ हो कार्यवाही

जनसंपर्क के दैरान रघुराज सिंह कंषाना जी का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

एच आई वी संक्रमित व्यक्तियों के साथ करें प्यार ओर सम्मान का व्यवहार-संदीप सेंगर