मण्डी सचिव की तानाशाही के चलते कैलारस अनाज मण्डी बदहाल


किसान हो रहे परेशान, मण्डी में नहीं है कोई भी सुविधा
मुरैना। कृषि उपज मण्डी कैलारस इन दिनों बदहाल स्थिति में है। स्वच्छता पेयजल व मण्डी समिति से मिलने वाली सुविधा नाम की चीज नहीं है। मण्डी परिसर में स्थित शौचालय गंदगी के चलते हमेशा बंद पड़ा रहता है। मण्डी में किसानों के अनाज की तुलाई देर से होने से कसिान पूरे दिन भूख से तड़पता रहता है। साथ ही व्यापारियों से लेट भुगतान मिलने के कारण उसको रकम के साथ भय सताता रहता है। अनाज मण्डी मं शासन के नियमों को का उलंघन मण्डी सचिव की निष्क्रियता के चलते हो रहा है। मण्डी में मण्डी कर्मचारी आय का ग्राफ बढ़त में दिखा रहे हैं। लेकिन राजस्व की हानि 2016-17 की तुलना में 2018-19 में कापुी हुई है। जिसके चलते कर्मचारियों के वेतन के लाले पड़ते रहे हैं। मण्डी सचिव तथा कथित कर्मचारियों की सांठगांठ के चलते व्यापारी लोग किसानों का माल स्वयं के फड़ों पर मण्डी के बाहर दिन दहाड़े ले रहे हैं। मण्डी सचिव मण्डी की स्थिति खराब करने पर तुले हैं।
यह बता दें कि विशेष सूत्रो से जानकारी मिली है कि मण्डी सचिव की मण्डी बोर्ड में सांठगांठ के चलते मण्डी सचिव अपेन आपको हिटलर समझ रहा है। मण्डी सचिव के तथा कथित गुर्गे राजनैतिक चापलूसी के चलते मण्डी सचिव की राजनैतिक मदद करते रहते हैं। शासन द्वारा मिलने वाला किसानों को शुद्ध पेयजल, स्वच्छता के तहत शौचालय जाने का मण्डी के अभाव है। जिसके चलते किसान पानी पीने के लिए बाहर से भरकर लाते हैं। मण्डी परिसर में चारां तरफ गंदगी पसरी हुई है। लेकिन स्वच्छता के नाम की कोई चीज नहीं है। मण्डी के अन्दर आवारा जानवर भी विचरण करते देखे जा सकते हैं, जिसके  चलते किसानों को भय बना रहता है। मण्उी सचिव द्वारा अपने अधीनस्थ कर्मचारी को असंसदीय भाषा में गाली गलौच करने का भी ऑडियो वायरल हो चुका है। लेकिन स्थानीय गणमान्य नागरिकों ने मप्र शासन के कृषि मण्डी माननीय सचिव यादव से समाचार पत्र के माध्यम से मांग की है कि मण्डी सचिव कैलारस को हटाया जावे। जिससे मण्डी ढर्रे में सुधार हो सके।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दोषियों के खिलाफ हो कार्यवाही

जनसंपर्क के दैरान रघुराज सिंह कंषाना जी का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

एच आई वी संक्रमित व्यक्तियों के साथ करें प्यार ओर सम्मान का व्यवहार-संदीप सेंगर