जीवन कौशल शिक्षा प्रशिक्षण शिविर संपन्न


मुरैना/जौरा। विकासखंड जौरा में ग्राम हड़वॉसी के पॉपुलर पब्लिक स्कूल में जीवन कौशल प्रशिक्षण शिविर मैं चतुर्थ दिवस में नेहरू युवा केंद्र मुरैना के हड़वॉसी युवा मंडल के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में धरती संस्था से देवेंद्र भदोरिया, सामाजिक कार्यकर्ता शैलेश सिंह कुशवाह, हड़वॉसी युवा मंडल सचिव परीक्षत शर्मा व अध्यक्ष सहदेव शर्मा, नेहरू युवा केंद्र के एनवाईव्ही प्रशांत शर्मा व शशि कुशवाह उपस्थित रहे। 
प्रशिक्षण में धरती संस्था के देवेंद्र ने बच्चों को मार्गदर्शन करते हुए कहा कि जीवन में उन्नति लाने के लिए अच्छे व्यवहार करने के लिए बच्चों को प्रेरित करना बहुत जरूरी है एवं अच्छे व्यवहार से हम समाज में सकारात्मक पहचान बना सकते हैं। स्वच्छता के द्वारा हम स्वयं भी स्वच्छ एवं स्वस्थ रह सकती हैं। समाज में भी स्वच्छता के द्वारा अच्छा वातावरण निर्मित कर सकते हैं। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता शैलेश सिंह कुशवाह ने बच्चों को विभिन्न जीवन कौशल की गतिविधियां, खेल एवं गीत के माध्यम से जीवन कौशल के बारे में बताया। प्रशिक्षण में नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक प्रशांत शर्मा के द्वारा कंप्यूटर किस लिए हमारे समाज में आवश्यक है और इसी किस प्रकार उपयोग में लाती है, यूनिट, हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर क्या होते हैं, इन सब की विधिवत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर राजबहादुर शर्मा, रामनिवास शर्मा, गौरव शर्मा, सूरज पचौरी, वंश जैन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दोषियों के खिलाफ हो कार्यवाही

जनसंपर्क के दैरान रघुराज सिंह कंषाना जी का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

एच आई वी संक्रमित व्यक्तियों के साथ करें प्यार ओर सम्मान का व्यवहार-संदीप सेंगर