एकजुटता के साथ करेंगे काम: उमाचरण
अम्बाह/मुरैना । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष उमाचरण शर्मा दाऊ का स्थानीय कांग्रेसियों द्वारा स्वागत किया गया इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करेंगे। वर्तमान में आने वाले विधानसभा चुनाव हम सब के लिए चुनौती हैं। इन चुनावों को जीतने के लिए कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सभी को एक साथ रहना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर मध्य प्रदेश व केंद्र सरकार की विफलता लोगों को बताना होगा। श्री शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार व राज्य की भाजपा सरकार द्वारा कोई भी जनहित के कार्य नहीं किए गए हैं। मजदूरों से लेकर आम जनता तक इनके कार्यकाल में परेशान हैं, इसके बावजूद सरकार झूठी वाहवाही लूट रही है। श्री शर्मा ने सभी से आव्हान किया कि कांग्रेस को मजबूत करने के साथ-साथ आने वाले दिनों में होने वाले विधानसभा चुनावों सहित नगर पालिका, कृषि उपज मंडी, पंचायत के चुनावों के लिए भी कार्यकर्ता कमर कस के तैयार रहें। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष राम सिंह तोमर, कांग्रेस अध्यक्ष मधुराज सिंह तोमर, विवेक सिंह तोमर, विजय परमार, मोनू तोमर, देवेंद्र सखवार, श्यामू ओझा सहित अनेक लोग मौजूद थे।