महुआ थाना स्टाफ का हुआ सम्मान 


अम्बाह/मुरैना। भाजपा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह तोमर कक्का एवं उनकी टीम के द्वारा महुआ थाना प्रभारी एवं उनकी टीम का शॉल श्रीफल भेंटकर व पुष्प वर्षा कर सम्मान किया गया। ज्ञात रहे कि ग्रामीण अंचल में लोगों का जागृत करने का कार्य महुआ पुलिस द्वारा बखूबी किया जा रहा है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की टीमें गांव-गांव जाकर लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागृत कर रही हैं, पुलिस की इसी कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल द्वारा थाना परिसर पर जाकर सभी स्टाफ का सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया गया।
 सुरेंद्र तोमर ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मी पुलिसकर्मियों की यह सेवाएं हिंदुस्तान सदैव याद रखेगा इस अवसर पर अम्बाह नगर मण्डल अध्यक्ष कल्ला शर्मा, अम्बाह नगर युवा मोर्चा के अध्यक्ष गोलू भदौरिया, छोटा त्यागी, महामंत्री युवा मोर्चा नगर मुकेश कटारे, उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नगर बबलू तोमर, सचिन उपाध्याय, विजय उपाध्याय, ईश्वरी महात्मा, बिट्टू तिवारी, धीरेंद्र तोमर, कन्हई तोमर, उम्मेद तोमर, रामवीर डेलीगेट, दीपू सिंह, शरद तोमर आदि लोग उपस्थित थे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दोषियों के खिलाफ हो कार्यवाही

जनसंपर्क के दैरान रघुराज सिंह कंषाना जी का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

एच आई वी संक्रमित व्यक्तियों के साथ करें प्यार ओर सम्मान का व्यवहार-संदीप सेंगर