प्रवासी श्रमिकों के 27 मई से 3 जून तक अभियान चलाकर किए जायेगे पंजीयन 


नगर में अन्य प्रांतों में मजदूरी करने गये 2600 श्रमिको के होंगे पंजीयन 
मुरैना। मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना तथा भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल योजना अन्तर्गत प्रवासी श्रमिको का पंजीयन सर्वे कर संबल योजना के तहत 27 मई से 3 जून तक अभियान चलाकर किया जाएगा। उक्त पंजीयन का कार्य प्रवासी श्रमिक प्रबंध प्रणाली को निर्मित करने हेतु किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त अमर सत्य गुप्ता ने बताया कि श्रमिकों का पंजीयन हेतु शासन द्वारा दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं जिस के क्रम में नगर निगम द्वारा 27 मई से 3 जून तक  शहर के सभी वार्ड में अभियान चलाकर प्रवासी श्रमिकों के पंजीयन कर योजना अंतर्गत लाभान्वित भी किया जाएगा। इस अभियान हेतु अलग-अलग वार्ड में टीमों का गठन कर दिया गया है, नगर निगम के 47 वार्ड में प्रवासी मजदूर जो अन्य प्रांतों में मजदूरी के लिए गए थे और अभी वापस मोरेना  लोट आये हैं, उन श्रमिको का पंजीयन किया जाएगा और एक काउंटर टाउन हॉल में भी लगाया जाएगा। इस काउंटर पर जो भी श्रमिक पात्र पंजीयन हेतु आएगा, उनका पंजीयन का कार्य किया जाएगा। अलग-अलग वार्ड में नोडल अधिकारी सहायक नोडल अधिकारी दल प्रभारी वार्ड दरोगा की ड्यूटी लगाई गई है। श्रमिकों के पंजीयन हेतु श्रमिकों के पंजीयन उपरांत शासन द्वारा इन्हें लाभान्वित किया जाएगा। यह पंजीयन सिर्फ प्रवासी श्रमिको के  किये जायेंगे जो मध्य प्रदेश के मूल निवासी है और जिनके पास पात्रता के लिए योजना संबंधी दस्तावेज होना आवश्यक हैं।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दोषियों के खिलाफ हो कार्यवाही

जनसंपर्क के दैरान रघुराज सिंह कंषाना जी का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

एच आई वी संक्रमित व्यक्तियों के साथ करें प्यार ओर सम्मान का व्यवहार-संदीप सेंगर