विधानसभा क्षेत्र गोहद में सैकड़ों महिलाओं को सम्बोधित करने पहुंची श्रीमती संजू जाटव



गोहद। प्रदेश में उप विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं प्रशासन हो या राजनैतिक संगठन सभी ने उप चुनाव को लेकर अपनी कमर कस ली है।  
आज मंगलवार को गोहद विधानसभा सीट पर कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी भिण्ड की पूर्व जनपद अध्यक्ष रहीं एवं कांग्रेस नेत्री ने श्रीमती संजू जाटव ने गोहद विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों के बीच पहुंचकर सघन जनसम्पर्क किया। वे अपने कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ सैकड़ों महिलाओं को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा नारी शक्ति किसी से कम नहीं है, आज लोकतंत्र में अपने अधिकारों की लड़ाई महिलाओं को साथ मिलकर लड़नी होगी। साथ ही आगामी उप विधानसभा चुनाव को लेकर ग्रामीणों व बड़े बुजुर्गों एवं सैकड़ों महिलाओं माताओं बहनों के साथ बार्तालाप की एवं अपने समर्थन के लिए सहयोग की अपील की। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दोषियों के खिलाफ हो कार्यवाही

जनसंपर्क के दैरान रघुराज सिंह कंषाना जी का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

एच आई वी संक्रमित व्यक्तियों के साथ करें प्यार ओर सम्मान का व्यवहार-संदीप सेंगर