15 वर्ष से फरार आरोपी ईसो बाई किया गिरफ्तार
मुरैना/ जिले में इन दिनों फरारी बदमाशों, चोरों, असमाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया एवं अति पुलिस अधीक्षक डॉ. हंशराज सिंह, व नगर पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह कुशवाह के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है. इसी कृम में आज पुलिस थाना अम्बाह के द्वारा 15 वर्ष से फरार चल रहे 05 हजार रूपये की ईनामी आरोपिया रेशो बाई पत्नी ब्रजराज सिंह तोमर नि0 रूअर को गिर0 किया गया। आरोपिया घटना वर्ष 2005 से फरार थी। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी0 शैलेन्द्र गोविल, उनि0 विवेक तोमर, सउनि0 टी0डी0एस0 भदौरिया, प्र0आर0 रघुराज तोमर, प्र0आर0 अमोल सिंह, आर0 महेश शर्मा, महिला आर0 हिगली कन्नौज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।