अम्बाह पुलिस ने चोरी के मामले में 5000-5000 हजार के इनामी दो फरारियों को पकड़ा
मुरैना/ जिले में इन दिनों फरारी बदमाशों, चोरों, असमाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया एवं अति पुलिस अधीक्षक डॉ. हंशराज सिंह, व नगर पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह कुशवाह के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है. इसी कृम में आज पुलिस थाना अम्बाह के द्वारा तीन वर्ष से चोरी के प्रकरण में फरार 05-05 हजार रूपये के दो आरोपियों को गिर0 किया गया। गिरफ्तार आरोपीगण 1- रघुवीर गुर्जर पिता रामनाथ गुर्जर नि0 ग्राम रावतकी एवं 2- केश्व सिंह पिता अजमेर सिंह नि0 रावतकी हाॅल अम्बाह। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी0 शैलेन्द्र गोविल, सउनि टी0डी0एस0 शुक्ला, आर0 जोगेन्द्र सिंह, आर0 सतेन्द्र सिंह, आर0 माधव सिंह, आर0 चालक0 धमेन्द्र सिंह की विशेष भूमिका रही।