अम्बाह पुलिस ने पकड़ी 7 पेटी अवैध शराब
मुरैना/ पुलिस थाना अम्बाह के द्वारा 7 पेटी अवैध अंग्रेजी व देशी शराब कुल कीमत करीबन 40 हज़ार रूपये की आरोपी कब्जे से बरामद कर आरोपी महेंद्र पुत्र उदय सिंह तोमर निवासी ग्राम दोहरी को गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. शैलेंद्र गोविल, उप निरीक्षक विवेक तोमर, प्रधान आरक्षक रघुराज सिंह चौहान, आरक्षक सत्येंद्र सिंह, आरक्षक जोगेंद्र सिंह, आरक्षक पुष्पेंद्र, आरक्षक योगेंद्र राजे, आरक्षक चालक धर्मेंद्र परमार की सराहनीय भूमिका रही।