अम्बाह थाना पुलिस ने एक वर्ष से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
मुरैना/ जिले में इन दिनों फरारी बदमाशों, चोरों, असमाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया एवं अति पुलिस अधीक्षक डॉ. हंशराज सिंह, व नगर पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह कुशवाह के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है. इसी कृम में आज अम्बाह थाना पुलिस के द्वारा 01 वर्ष से फ़रार 02 स्थाई वारंटी आरोपी लाखन सिंह पुत्र तेज सिंह निवासी भीखाराम का पुरा एवं आरोपी राजेन्द्र पुत्र हुकम सिंह सखवार निवासी बरेला का पुरा को गिरफ्तार किया गया।
उक्त सारानीय भूमिका में थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र गोविल, उनि विवेक तोमर, सउनि टीडीएस भदौरिया, प्रआर.रघुराज तोमर, प्रआर.अमोल सिंह, आर.नरेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।