एक वर्ष से फरार आरोपी को अम्बाह पुलिस ने किया गिरफ्तार


मुरैना/ जिले में इन दिनों फरारी बदमाशों, चोरों, असमाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया एवं अति पुलिस अधीक्षक डॉ. हंशराज सिंह, व नगर पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह कुशवाह के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है.पुलिस थाना अम्बाह के द्वारा 1 वर्ष से फरार दो स्थाई वारंटी आरोपी कलियान पुत्र रामलक्षन माहौर व रामलक्षन पुत्र भोगीराम माहौर निवासी वार्ड क्रमांक 9 प्रताप कॉलोनी अम्बाह को गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षण शैलेन्द्र गोविल, सउनि टी.डी.एस भदौरिया, प्रधान आरक्षक अमोल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दोषियों के खिलाफ हो कार्यवाही

जनसंपर्क के दैरान रघुराज सिंह कंषाना जी का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

एच आई वी संक्रमित व्यक्तियों के साथ करें प्यार ओर सम्मान का व्यवहार-संदीप सेंगर