हत्या के आरोप में एक वर्ष से फरार चल रहे आठ आरोपियों को किया गिरफ्तार
मुरैना/ जिले में इन दिनों फरारी बदमाशों, चोरों, असमाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया एवं अति पुलिस अधीक्षक डॉ. हंशराज सिंह, व नगर पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह कुशवाह के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है. इसी कृम में आज सरायछौला पुलिस ने हत्या के आरोप में काफी समय से फरार चल रहे 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है
उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक अनुराज सुजानिया व डॉ हंसराज सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि आज पुलिस थाना सरायछौला के द्वारा सनसनीखेज दोहरे हत्याकाण्ड के प्रकरण में फरार 10,000 - 10,000/- रूपये के 08 इनामी आरोपी कुल 80,000/- रूपये के इनामी गिरफ्तार किये गये।
गिरफ्तार शुदा आरोपीयों में कोमल सिंह पुत्र रूस्तम सिंह गुर्जर, रामवीर सिंह गुर्जर पुत्र रामअख्तयार गुर्जर, रामब्रज पुत्र रूस्तम सिंह गुर्जर, रमाल सिंह पुत्र रामनाराणय सिंह, रिंकू पुत्र हरेन्द्र सिंह गुर्जर, भूरा उर्फ योगेेन्द्र सिंह पुत्र ऐंदल सिंह, मुकेश पुत्र रामअख्तयार, विधि विरूद्ध बालक को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपी निवासी बाबरखेडा के रहने वाले हैं और करीब एक वर्ष से फरार चल रहे थे, उक्त कार्यवाही के दौरान थाना प्रभारी सरायछौला उनि. जयपाल सिंह गुर्जर, परि0उनि0 संतोष बाबू गौतम, सउनि0 व्ही0एन0 उपाध्याय, प्र0आर0 भारत सिंह, प्र0आर0 अशोक तिवारी, आर0 राधेश्याम, आर0 महेश कुमार, आर0 लखन प्रताप, आर0 रामराज, आर0 रामलक्ष्मण, आर0 हार्ड वर्ड जोन, आर0 भूरी सिंह, आर0 वीरेन्द्र, आर0 मुरलीधर, आर0 कृष्णकांत, आर0 जीतेन्द्र, आर0 चालक वीजेन्द्र, की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।