पोरसा पुलिस ने पकड़ा दो वर्ष से फरार वारंटी
मुरैना/ जिले में इन दिनों फरारी बदमाशों, चोरों, असमाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया एवं अति पुलिस अधीक्षक डॉ. हंशराज सिंह, व नगर पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह कुशवाह के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है. आज पुलिस थाना पोरसा के द्वारा दो वर्ष से फरार स्थाई वारंटी को गिर0 किया गया। आरोपी अर्जुन सिंह पिता सोबरन सिंह तोमर नि0 मंसूरपुरा को गिर0 किया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी0 अतुल सिंह, उनि0 धमेन्द्र मालवीय, उनि0 नीलम यादव, सउनि0 राजेश सिंह कुश्वाहा, आर0 अनिल दोहरे, आर0 संदीप सिंह, आर0 गजेन्द्र लोधी, आर0 रविन्द्र बरैया, आर0 कुलदीप सिंह, आर0 नरेन्द्र सिंह, महिला आर0 प्रियंका दीक्षित की सराहनीय भूमिका रही।