थाना पोरसा पुलिस द्वारा 08 वर्ष से फरार दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार


मुरैना/ जिले में इन दिनों फरारी बदमाशों, चोरों, असमाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया एवं अति पुलिस अधीक्षक डॉ. हंशराज सिंह, व नगर पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह कुशवाह के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है. वही आज दिनांक 26/08/20 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई, कि थाना पोरसा के स्थाई वारंटी गुडडू उर्फ राममूर्ति पुत्र रामजीलाल शर्मा उम्र 56 साल नि धर्मगढ़ को मुखबिर की सूचना पर से भिण्ड रोड पोरसा से गिर० किया गया। व भारतसिंह तोमर पुत्र पूरन सिंह तोमर उम्र 31 साल नि0 ग्राम जौटई को जौटई तिराहा पोरसा से प्र0क0 1082/12 धारा 327,427,323,294,506बी,34 ताहि में स्थाई वारण्ट होने से गिर किया गया। उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक अतुल सिंह,उनिओ पवन सिंह भदौरिया, आर० अनिल तोमर,आर0 संदीप सिंह,आर0 लोकेश राजावत आर0 प्रमोद लोधी,आर० नरेन्द्र सिंह,आर0 राघवेन्द्र सिंह,आर0 नागेन्द्र गुर्जर , एमआर प्रियंका दीक्षित की सराहनीय भूमिका रही है। 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दोषियों के खिलाफ हो कार्यवाही

जनसंपर्क के दैरान रघुराज सिंह कंषाना जी का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

एच आई वी संक्रमित व्यक्तियों के साथ करें प्यार ओर सम्मान का व्यवहार-संदीप सेंगर