अम्बाह पुलिस ने 5000 के इनामी बदमाश दबोचा
मुरैना/ जिले में इन दिनों उप विधानसभा चुनावों के मद्दे नजर रखते हुए पुलिस द्वारा फरारी बदमाशों, चोरों, माफियाओं असमाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया एवं अति पुलिस अधीक्षक डॉ. हंशराज सिंह, व नगर पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह कुशवाह के निर्देशन में विशेष धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है, इसी कृम में आज मुखबिर की सूचना के अनुसार पुलिस थाना अम्बाह के द्वारा 5000/-रुपये का फरारी ईनामी आरोपी रविन्द्र सिंह तोमर पुत्र कोक सिंह तोमर निवासी बरबाई को गिरफ्तार किया गया है, उक्त कार्यवाही के दौरान में थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र गोविल, उनि. शिवम सिंह चौहान, प्रआर.रघुराज सिंह, आर. सतेन्द्र आर. जोगेन्द्र, आर. नरेन्द्र मौर्य आर. दीपक पचौरी की सराहनीय भूमिका रही है।