अम्बाह पुलिस ने दबोचा तीन वर्ष से फरार चल रहा आरोपी
मुरैना/ जिले में इन दिनों उप विधानसभा चुनावों के मद्दे नजर रखते हुए पुलिस द्वारा फरारी बदमाशों, चोरों, माफियाओं असमाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया एवं अति पुलिस अधीक्षक डॉ. हंशराज सिंह के निर्देशन में विशेष धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है. इसी कृम में आज मुखबिर की सूचना के अनुसार अम्बाह थाना पुलिस ने द्वारा तीन वर्ष से फरार चल रहे एक स्थाई वारटी आरोपी रामभरोसी पुत्र हरगोविन्द कुशवाह नि. धनसुला को गिरफ्तार किया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. शैलेन्द्र गोविल, एएसआई टीडीएस भदौरिया, प्र. आर.अमोल सिंह, आर. धर्मेन्द्र परमार की विशेष भूमिका रही है।