अम्बाह थाना पुलिस ने अबैध हथियार सहित वारंटी दबोचा


मुरैना/ जिले में इन दिनों उप विधानसभा चुनावों के मद्दे नजर रखते हुए पुलिस द्वारा फरारी बदमाशों, चोरों, माफियाओं असमाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया एवं अति पुलिस अधीक्षक डॉ. हंशराज सिंह के निर्देशन में विशेष धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है, इसी कृम में आज मुखबिर के द्वारा सूचना मिली की अवैध हथियार के युवक घूम रहा है सूचना मिलते ही अम्बाह थाना पुलिस के द्वारा 01 अबैध 315 बोर का कट्टा व कारतूस सहित स्थाई वारंटी आरोपी मलखान सिंह पुत्र हरिविलास सिंह गुर्जर नि. बीच का पुरा थाना अम्बाह को गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. शैलेन्द्र गोविल, उनि. अजीत जादौन, प्रआर. वीरेन्द्र सिंह,आर.लज्जाराम, आर. धर्मेन्द्र भदौरिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दोषियों के खिलाफ हो कार्यवाही

जनसंपर्क के दैरान रघुराज सिंह कंषाना जी का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

एच आई वी संक्रमित व्यक्तियों के साथ करें प्यार ओर सम्मान का व्यवहार-संदीप सेंगर