अम्बाह थाना पुलिस ने दबोचे हत्या व हत्या के प्रयास के 4 आरोपी


मुरैना/ जिले में इन दिनों उप विधानसभा चुनावों के मद्दे नजर रखते हुए पुलिस द्वारा फरारी बदमाशों, चोरों, माफियाओं असमाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया एवं अति पुलिस अधीक्षक डॉ. हंशराज सिंह, व नगर पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह कुशवाह के निर्देशन में विशेष धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है, इसी में आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस थाना अम्बाह के द्वारा हत्या व हत्या के प्रयास के दो-दो हजार के कुल 8000/रु के फरार 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में विनीत सिंह तोमर पुत्र दीवान सिंह तोमर नि. कुथियाना, सौरभ सिंह पुत्र रामरतन सिंह तोमर नि. कुधियाना,  भूपेन्द्र सिंह तोमर पुत्र गंगासिह तोमर नि. कुथियाना, शैलेन्द्र सिंह पुत्र दरोगा सिंह तोमर नि. कुधियाना को गिरफ्तार किया गया । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. शैलेन्द्र गोविल, उनि शिवम सिहं चौहान, प्र.आर.रघुराज सिंह ,आर. नरेन्द्र मौर्य, आर. दीपक पचौरी, आर. सतेन्द्र सिंह गुर्जर, आर.जोगेन्द्र सिह, आर. भूपेन्द्र सिह, आर.महेश शर्मा ,आर. माधौ सिहं गुर्जर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दोषियों के खिलाफ हो कार्यवाही

जनसंपर्क के दैरान रघुराज सिंह कंषाना जी का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

एच आई वी संक्रमित व्यक्तियों के साथ करें प्यार ओर सम्मान का व्यवहार-संदीप सेंगर