बानमोर थाना पुलिस ने अबैध कट्टा व जिंदा राउंड के युवक दबोचा
मुरैना/ जिले में इन दिनों उप विधानसभा चुनावों के मद्दे नजर रखते हुए पुलिस द्वारा फरारी बदमाशों, चोरों, माफियाओं असमाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया एवं अति पुलिस अधीक्षक डॉ. हंशराज सिंह, व नगर पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह कुशवाह के निर्देशन में विशेष धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है. इसी कृम में आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस थाना बामौर के द्वारा अवैध कट्टा व जिन्दा राउंड के साथ आरोपी अजय चूड़े पुत्र रमेश जवान निवासी अटेरना थाना छायेसाये बल्लभगढ़ फरीदाबाद हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप यादव ,उनि. रामपाल सिंह जादौन, सउनि अरविन्द शर्मा, प्रआर.निहाल सिंह, आर. दामोदर सिंह, आर. रोहताश सिंह की सराहनीय भूमिका रही।