देवगढ थाना पुलिस ने 5 फरार वारांतियों को गिरफ्तार किया गिरफ्तार
मुरैना/ जिले में इन दिनों उप विधानसभा चुनावों के मद्दे नजर रखते हुए पुलिस द्वारा फरारी बदमाशों, चोरों, माफियाओं, असमाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया एवं अति पुलिस अधीक्षक डॉ. हंशराज सिंह के निर्देशन में विशेष धरपकड़ चलाया जा रहा है. इसी क्रम में आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस थाना देवगढ के द्वारा 07 वर्ष पुराने प्रकरण के 05 स्थाई वारंटी आरोपीयों को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार आरोपियों में धर्मसिंह पुत्र भगवान सिंह सिकरवार, चित्र सिंह पुत्र सुमेर सिंह सिकरवार, राम निवास पुत्र श्रीनगर सिंह सिकरवार, सुशील पुत्र भारत सिंह सिकरवार, बिजेन्द्र पुत्र बाबू सिंह सिकरवार निवासीगण- बहरारे का पुरा खंडेला थाना देवगढ को गिरफ्तार किय है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि.संजय सिंह किरार, परि. उनि. अतुल सिंह, सउनि राकेश गोयल, आर. विपिन, आर. मुकेश, म.आर. किरण, आर. अवनिश यादव की अहम भूमिका रही है।