एडीपीओ डॉ. रश्मि वैभव शर्मा द्वारा बेविनार के माध्यम से लद्दाख पुलिस को भारतीय कानून के संबध में मत्वपूर्ण जानकारी दी
मुरैना। गजियाबाद सीडीटीसी द्वारा बेविनार आयोजित किया गया। जिसके कोर्स डायरेक्टर डीएसपी श्री आर. पी. सिंह थे, जिसमें डॉ. रश्मि वैभव शर्मा, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी/ मीडिया सेल प्रभारी (अभियोजन मुरैना) द्वारा लद्दाख पुलिस को विशेषज्ञ एवं चरित्र संबंधी साक्ष्य के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। आपको बता दे कि - 31 अक्टूबर 2019 से पूर्व लद्दाख कथाजम्मू कश्मीर में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत कार्यवाही की जाती थी। जिसके अनुसार जम्मू कश्मीर का कानून भारतीय कानून से अलग था। परंतु 31 अक्टूबर 2019 के बाद से वहां पर चल रहे रणबीर कानून की जगह, भारत में प्रचलित कानून ने ले ली है तथा उनके अनुसार वहां पर भी कार्यवाही होगी जिसके संबंध में उन्हें भारतीय कानून की जानकारी प्रदान की जा रही है। जिसके संबंध में डॉ रश्मि वैभव शर्मा द्वारा भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।