जौरा थाना पुलिस ने अवैध हथियार सहित आरोपी दबोचा


मुरैना/ जिले में इन दिनों उप विधानसभा चुनावों के मद्दे नजर रखते हुए पुलिस द्वारा फरारी बदमाशों, चोरों, माफियाओं असमाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया एवं अति पुलिस अधीक्षक डॉ. हंशराज सिंह के निर्देशन में विशेष धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है, इसीक्रम में आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस थाना जौरा के द्वारा एक अवैध पिस्टल 32 बोर व मेंगजीन में 2 राउन्ड जिन्दा 32 बोर व टी.यू.व्ही.कार मय आरोपी सुनील पुत्र जनक सिंह कुशवाहा निवासी बांसी थाना बागचीनी को गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि.देवेंद्र सिंह कुशवाह, सउनि गुलाब सिंह, आर.दीपक कोरकू, आर. सुजान सिह, आर.भूपेन्द्र सिंह, आर.गजेन्द्र सिह, आर. भीकम, आर. विकास, आर. मुकेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दोषियों के खिलाफ हो कार्यवाही

जनसंपर्क के दैरान रघुराज सिंह कंषाना जी का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

एच आई वी संक्रमित व्यक्तियों के साथ करें प्यार ओर सम्मान का व्यवहार-संदीप सेंगर