नगरा थाना पुलिस ने 24 घंटे में आरोपियों को किया गिरफ्तार
मुरैना/ जिले में इन दिनों उप विधानसभा चुनावों के मद्दे नजर रखते हुए पुलिस द्वारा फरारी बदमाशों, चोरों, माफियाओं असमाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया एवं अति पुलिस अधीक्षक डॉ. हंशराज सिंह, के निर्देशन में विशेष धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है, इसी कृम में आज मुखबिर की सूचना के अनुसार पुलिस थाना नगरा के द्वारा नामजद आरोपियों के खिलाफ दविस दी गई जिसमे 24 घण्टे के भीतर अपराध क्रमांक 123/20 धारा 379 भादवि0 के आरोपियों को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार आरोपियों में सुनील सिंह पुत्र ऐलकार सिंह तोमर नि.चक्की का पुरा सिलावली, राजवीर सिंह पुत्र गंगाराम सिंह बघेल नि आदर्श नगर सिलावली को गिरफ्तार किया गया है, उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि. सुखदेव सिंह चौहान, सउनि दुर्गेश सिंह भदौरिया ,आर. सतीश सिंह, आर. भानूप्रताप सिंह, आर.बबलू शाक्य, आर. अमित सिंह की अहम भूमिका रही हैं।