सभी गरीब परिवारों को चिन्हित कर दिया जाएगा राशन - मुख्यमंत्री शिवराज


सुमावली में विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह आयोजित


मुरैना 12 सितम्बर 2020/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि सुमावली के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। कोई भी गरीब भूखा नहीं रहेगा। सभी गरीब परिवारों को चिन्हित कर राशन दिया जाएगा। प्रदेश सरकार हर गरीब को ढूंढ-ढूंढ़कर खाद्यान्न पर्चियाँ देगी और उन्हें एक रूपए प्रतिकिलो की दर से राशन मुहैया करायेगी। इसके लिये आगामी 16 सितम्बर को यह अभियान शुरू होगा। मुख्यमंत्री श्री चैहान शनिवार को मुरैना जिले के सुमावली विधानसभा के छैरा ग्राम में आयोजित हुए विकास कार्यों के भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।     


 उन्होंने केन्द्रीय कृषि, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर तथा राज्यसभा सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री ऐदल सिंह कंसाना के साथ लगभग 68 करोड़ रूपए लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि लगभग 8500 करोड़ की लागत से चम्बल अटल प्रोग्रेस-वे बनकर तैयार होगा। इससे चम्बल क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिलेगा। साथ ही सरकार ने किसान व गरीबों के कल्याण के लिये बनी संबल योजना को फिर से चालू करने का फैसला भी लिया है। इसी तरह आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की उच्च शिक्षा में मदद के लिये शुरू की गईं योजनायें भी सरकार ने चालू कर दी हैं। सरकार गरीबों के बच्चों की आईआईटी, आईआईएम व मेडीकल इत्यादि संस्थानों की फीस भरेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। युवाओं के लिए पुलिस की भर्ती होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को परेशान न होना पड़े इसलिए हर घर नल से जल पहुंचाया जाएगा।   


 केंद्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान जनहित के कार्य करने वाले एक संवेदनशील जनसेवक हैं। जो हर वर्ग के कल्याण के लिए तत्पर होकर काम कर रहे हैं। प्रदेश सरकार किसान, मजदूर, गरीबों, महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आज यहाँ लगभग 68 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कर उन्होंने एक सौगात दी है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण, विद्युत, हर घर नल से जल आदि के लिए काम किया जा रहा है।  


 राज्यसभा सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सुमावली के विकास के लिए आज विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों की सौगातें देकर क्षेत्र के विकास के लिये नए दरवाजे खोले हैं। आगे भी इसी प्रकार निरंतर विकास के लिए काम किया जाएगा। कमजोर वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।  


लगभग 68 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन


 सुमावली में आयोजित विकास कार्यो के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने लगभग 68 करोड़ रूपये लागत के विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। जिसमें 25 करोड़ के लोकार्पण एवं 42 करोड़ से अधिक लागत के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया। 


 इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने सुमावली क्षेत्र के ग्राम छैरा में 2 करोड़ 8 लाख रूपये की लागत नेकराम का ढ़ाबा से लेकर संबल का पुरा तिलौंदी तक रोड, 2 करोड़ 1 लाख रूपये की लागत से रूअर से कपोसन मार्ग, 1 करोड़ 95 लाख रूपये की लागत से तालपुरा से सिलालपुरा से बिरूआ मार्ग, 1 करोड़ 10 लाख रूपये की लागत से धुंआराम का पुरा से बाबा देवपुरी तक, 1 करोड 9 लाख रूपये की लागत से घुरैया बसई से टीकेत पुरा होते हुये सीताराम बाबा मंदिर तक, 91 लाख रूपये की लागत से मैथाना से गढौरा मार्ग, 76 लाख रूपये की लागत से मसूदपुर से बिंडवा मार्ग, 60 लाख रूपये की लागत से वाहनपुर से जैतपुर मार्ग, 48 लाख रूपये की लागत से सराय हरिसिंह का पुरा मार्ग से मिडिल स्कूल मार्ग, 38 लाख रूपये की लागत से सिलालपुर से तोमर का पुरा, 9 करोड़ 22 लाख रूपये की लागत से बड़ोखर फिरोजपुर बिंडवा मार्ग में क्वारी नदी पर पहुंच मार्ग पुल निर्माण, 1 करोड़ 6 लाख रूपये की लागत से ग्राम इमलिया में नल जल योजना, 1 करोड़ 47 लाख रूपये की लागत से हिंगौना कला में नल जल योजना, 4 करोड़ 43 लाख रूपये की लागत से नगरीय विकास आवास के तहत नाली सड़क एवं अन्य निर्माण कार्य, 9 करोड़ 72 लाख की लागत से चिरोंग से टोंक रोड से सुमावली वाया खनेता, 5 करोड़ 57 लाख की लागत से एमएस रोड से मुरैना गांव हांसई निबी, 9 करोड़ 36 लाख रूपये की लागत से रामपुरगंज से पहावली मार्ग में रामपुर के पास कुआरी नदी पर पुल का निर्माण, 2 करोड़ 80 लाख रूपये की लागत से टिकटोली गुर्जर से किलोर का पुरा मार्ग पर कुरई नाले पर पहुंच मार्ग सहित पुल का निर्माण, 2 करोड़ 33 लाख की लागत से सुमावली पेयजल योजना, 10 करोड़ 95 लाख की लागत से नाली सड़क एवं अन्य निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 87 लाख रूपये की लागत से शासकीय हाई स्कूल भवन जखौनगड़ी, 15 लाख रूपये की लागत से एमएस रोड मुंगावली से देवगढ़ वाया गलेथा सड़क और 90 लाख रूपये की लागत से एबी रोड़ जारह से एबीसी कैनाल खांडोली कोक सिंह पुरा सड़का का लोकार्पण किया। 


इन हितग्राहियों को किया लाभान्वित


 मप्र डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित स्व सहायता समूह जय माँ काली आजीविका समूह, दांगी बाबा समूह, सरस्वती आजीविका समूह, उजाला आजीविका समूह और नगर कोटी आजीविका समूह को प्रत्येक को 1 लाख रूपये की राशि के चैक सौंपे। इसी प्रकार राष्ट्रीय परिवार सहायता के तहत हितग्राही श्रीमती कमला यादव, श्रीमती मंजू शर्मा, श्रीमती बेजन्ती जाटव को 20-20 हजार रूपये की सहायता राशि दी गई है। वृद्धावस्था, निःशक्त पेंशन योजना के तहत भूप सिंह धाकड़, कुंभा सिंह और चरण सिंह को लाभान्वित किया गया। इसी प्रकार संबल योजना के हितग्राही, एकीक्रत बाल विकास सेवा परियोजना और स्ट्रीट वेण्डर पथ विक्रेता योजना के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।   


यह रहे उपस्थित


 कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर, सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री ऐदल सिंह कंसाना, भिंड सांसद श्रीमती संध्या राय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता हर्षाना, पूर्व विधायक परशुराम मुदगल, गजराज सिंह सिकरवार, श्री शिवमंगल सिंह तोमर, पूर्व मंत्री श्री मुंशीलाल, पूर्व महापौर अशोक अर्गल, सभापति अनिल गोयल, जिला अध्यक्ष योगेशपाल गुप्ता, छैरा सरपंच श्रीमती वैजन्ती देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।कार्यक्रम में पीएचई मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना ने सुमावली विधानसभा क्षेत्र का मांग पत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री को प्रस्तुत किया। जिसमें मुरैना जिला चिकित्सालय का स्व. कुंवर जाहर सिंह शर्मा चिकित्सालय करने हेतु अनुरोध, सुमावली कस्बे में शासकीय चिकित्सालय (पी.एच.सी.) को 50 बैड अस्पताल घोषित करने, सुमावली कस्बे में बालकों के खेलने के एक स्टेडियम की घोषणा के लिये अनुरोध, ग्राम छुलावद मोदनी गांव के बीच क्वारी नदी पर रपटा निर्माण की घोषणा के लिये अनुरोध, बढ़ौना गांव समीप आसन नदी पर रपटा निर्माण करने हेतु अनुरोध, ग्राम विसंगपुरा, मानपुर में शासकीय प्राथमिक विद्यालय खोलने हेतु अनुरोध, ग्राम कायठौर में शासकीय प्राथमिक विद्यालय खोलने हेतु अनुरोध, ग्राम घुरैया बसई सीताराम बाबा पर हायर सेकेण्डरी स्कूल खोलने की घोषणा हेतु अनुरोध, सुमावली विधानसभा के जखौना गांव में कन्या हाईस्कूल की घोषणा करने हेतु अनुरोध, ग्राम हड़वासी में शासकीय माध्यमिक का उन्नयन कर नवीन शासकीय हाईस्कूल खोलने हेतु अनुरोध, घुरैया बसई सीताराम बाबा पर विद्युत सब स्टेशन खोलने और ग्राम बागचीनी कस्बा स्थित पुराने शासकीय अस्पताल की बाउण्ड्रीबाॅल निर्माण करने हेतु अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने समस्त मांगो को पढ़ा और आश्वासन दिया। 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दोषियों के खिलाफ हो कार्यवाही

जनसंपर्क के दैरान रघुराज सिंह कंषाना जी का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

एच आई वी संक्रमित व्यक्तियों के साथ करें प्यार ओर सम्मान का व्यवहार-संदीप सेंगर