सिविल लाइन थाना पुलिस ने कट्टा लेकर घूम रहे फरार आरोपी को दबोचा
मुरैना/ जिले में इन दिनों उप विधानसभा चुनावों के मद्दे नजर रखते हुए पुलिस द्वारा फरारी बदमाशों, चोरों, माफियाओं समाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया एवं अति पुलिस अधीक्षक डॉ. हंशराज सिंह, व नगर पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह कुशवाह के निर्देशन में विशेष धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है, इसी कृम में आज मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस थाना सिविल लाइन्स के द्वारा 01 अबैध 315 बोर का कट्टा एवं जिन्दा राउण्ड के साथ स्थाई वारंटी आरोपी विजय पुत्र रोशन जाटव नि. टैटोन ऐण्डोरी भिण्ड हाल गडौरा पुरा को गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विनय यादव, उनि.मेघा सोनी, सउनि.कमलेश कुमार, आर.जितेन्द्र सिंह, आर. शिवप्रताप सिंह, अट. अवनीश शर्मा, आर. मुनेन्द्र सिंह , आर. गजेन्द्र, आर. संजय गुर्जर आर. हाकिम सिंह, आर.सतेन्द्र सिंह, आर.रामकिशन सिंह आर.पंचम सिंह,आर.लाल सिंह,आर.कमलकिशोर की सराहनीय भूमिका रही है।