भाजपा ने ही की है गरीब और व्यापारियों की चिंता: अभिलाष पाण्डे 


मुरैना। भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह कंषाना के समर्थन में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष पाण्डे ने शहर मंे जनसंपर्क किया। इस दौरान पाण्डे ने बाजारों में गरीब हाथ ठेला से लेकर व्यापारियों से व्यक्तिगत जाकर भाजपा को वोट करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ने ही क्षेत्र में विकास कराया है। गरीबों के लिए कई योजनाएं चलाईं, जिनको कांग्रेस ने सत्ता में आते ही बंद कर दिया। इन योजनाओं को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फिर से चालू कर दिया है। संबल योजना हर मजदूर व गरीब के लिए उन्नति का साधन बनी है जिसे कमलनाथ ने बंद कर दिया। शिवराज सिंह आज मुख्यमंत्री बने तो रघुराज सिंह कंषाना की वजह है। जिन्होंने अपनी गरीबों के लिए अपने पद का त्याग कर दिया। यह योजनाएं फिर से चालू हो सकीं है उसमें रघुराज सिंह का त्याग किसी से छुपा नहीं है। 


   भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष पाण्डे के साथ भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह कंषाना सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता जनता के बीच समर्थन मांगने के लिए निकले। जीवाजी गंज िस्थत रामजानकारी मंदिर से शुरू हुआ जनसंपर्क एमएस राेड, अस्पताल के सामने से होते हुए गणेश पुरा की पुलिया पर जनसंघ के संस्थापक स्व जाहर सिंह शर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ओवर ब्रिज चौराहे पर पहुंचा। इस दौरान लोगों ने अपना समर्थन जताते हुए रघुराज सिंह कंषाना को मालाएं पहनाकर स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष अभिलाष पाण्डे ने व्यक्तिगत तौर पर दुकानदारों से जाकर संपर्क किया और भाजपा को जिताने का वायदा लिया। इस दौरान सदर बाजार, हनुमान चौराहा होते हुए जनसंपर्क अभियान बाजारों में पहुंचा। इसके बाद हनुमान चौराहे पर ही इसका समापन किया गया।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दोषियों के खिलाफ हो कार्यवाही

जनसंपर्क के दैरान रघुराज सिंह कंषाना जी का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

एच आई वी संक्रमित व्यक्तियों के साथ करें प्यार ओर सम्मान का व्यवहार-संदीप सेंगर