कांग्रेस भ्रम फेला रही है : भाजपा
मुरैना। भाजपा मुरैना विधानसभा चुनाव कार्यालय पर आज प्रेस वार्ता का आयोजन कर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ योगेशपाल गुप्ता, विधान सभा प्रभारी अभय चौधरी, इलेक्शन एजेंट एडवोकेट रविप्रात भदौरिया, चुनाव संचालक रामकुमार माहेश्वरी, संयोजक श्रीबल्लभ दंडौतिया, पार्षद संजय शर्मा, मण्डल अध्यक्ष धीरज शर्मा ,दिनेश शर्मा, एवं अनूप जैन ने सामुहिक आज प्रेसवार्ता कर कहा किअंध सावन के अंधे को हरा ही हरा दिखता है जैसे कॉंग्रेस में गुटबाजी और आपसी खींचतान है वैसे ही वह भाजपा को समझ रहे हैं भाजपा जनसेवा के भाव से कार्य करने बाली दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है, कांग्रेस और बसपा प्रत्याशी के पास कोई मुद्दा नहीं है उपचुनाव में हार के डर से बौखलाई कांग्रेस अब अफवाह फैलाने पर उतर आई है। कांग्रेस के बाहरी नेता आकर यहाँ बयान दे रहे हैं कि ग्वालियर-चम्बल में कांग्रेस की मदद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर कर रहे हैं, ये भी इसी तरह की अफवाह है। लेकिन ऐसा करने से कांग्रेस का भला होने वाला नहीं है। कांग्रेस और बसपा प्रत्याशी का जनाधार नहीं है राकेश मावई कभी कार से नीचे नहीं उतरे वो खुद पारिवारिक कलह से घिरे हुए हैं दूसरी ओर बसपा प्रत्याशी जो जातिवाद फैला कर चुनाव जीतना चाहते हैं उनके वोट 2018 से भी कम आएंगे इनको क्षेत्र विकास और आमजन से मतलब नहीं है सिर्फ विधायक बनना ही इनका मक्सद है। भाजपा से ताल्लुक रखने वाले सभी नेता व कार्यकर्ता एक सूत्र में बंधकर काम करते हैं। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीच राजनीतिक दुश्मनी जैसी फिजूल बात कहने वाले विकास उपाध्याय को समझ लेना चाहिए कि गुटबाजी को कांग्रेस की परंपरा है, भाजपा की नहीं। हमारी पार्टी सिर्फ जनहित और विकास आधारित राजनीति करती है। कांग्रेस के नेता गलतबयानी करके भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं क्योंकि उपचुनाव में उनके पास मुद्दे ही नहीं हैं। हकीकत यह है कि कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार हरेक मुद्दे पर विफल साबित हुई। 15 महीने में कांग्रेस सरकार ने ऐसा कोई काम नहीं किया, जिसे बताकर वोट मांगे जा सकें। इसलिए कांग्रेस नेता छुद्र राजनीति पर उतर आए हैं। लेकिन जनता सब समझ रही है और वह आगामी 3 तारीख को उसकी वादाखिलाफी के लिए कांग्रेस को सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी के हालात तो और भी अधिक खराब हैं। पार्टी के प्रत्याशियों पर जातिवाद फैलाने के अलावा कोई और मुद्दा ही नहीं है। जबकि हम जानते हैं कि लोकतंत्र को जातियों में बांटना सर्वथा अनुचित है। बसपा को समझ लेना चाहिए कि कोई एक जाति चुनाव नहीं जिता सकती। जनता अब समझदार हो गयी है। वह जातिवाद फैलाने वालों का साथ नहीं देगी। भाजपा सभी समाजों को साथ लेकर चलती है बृह्माण सबसे ज्यादा कार्यकर्ता भाजपा में हैं मुरैना के लिए गर्व की बात है भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री बीडी शर्मा जी पार्टी के सबसे बड़े पद पर है आज की स्थिति में जिले में कांग्रेस बसपा फाइट में भी नहीं है सभी सीटों पर भाजपा 70/ में बाकी सब 30/ में है मुरैना में ग्रामीण और शहर में भाजपा को 90 फीसदी और बाकी सब को 10 फीसदी वोट मिलेंगे भाजपा ने पिछले 15 सालों में मुरैना को नगर निगम बनाया,600 बेड का जिला अस्पताल दिया,128 करोड़ की लागत से सीवर प्रोजेक्ट दिया,ट्रांसपोर्ट नगर,3.5 की लागत से फाटक बाहर की सीमेंट कंक्रीट रोड, नाला नंबर एक और दो को भूमिगत किया, बिस्मिल संग्रहालय, नई कलेक्ट्रेट, वी आई पी रोड़, नंदेपुरा रोड़, बैरियर चौराहे पर फ्लाईओवर, मुरैना शहर के लिए चंम्बल से पानी लाने के लिए चम्बल वॉटर प्रोजेक्ट, मुरैना से भिंड तक रोड़ निर्माण, मुरैना से सबलगढ़ तक रोड निर्माण, सिकरौधा और नेपरी पर पुल निर्माण, बानमोर को तहसील, रिठौरा में कॉलेज और मुरैना में मेडिकल कॉलेज, सैनिक स्कूल एवं चंम्बल प्रोग्रेसवे जैसे महत्वपूर्ण कार्यो की सौगात दी हैं विकास की लम्बी लिस्ट है इनके सामने कोंग्रेस और बसपा घबराई हुई है विकास के मुद्दे पर बात नहीं कर सकती इसलिए झूठ फरेब से चुनाव में बने रहना चाहते हैं।