राजमाता जी ने लोकमाता बनकर जनसंघ और भाजपा को सींचा : डॉ योगेश पाल गुप्ता




मुरैना। श्रद्धेय राजमाता जी राजसी वैभव छोड़कर लोकमाता बनीं और जनसेवा का मार्ग चुना। आदर्श और श्रद्धा की प्रतिमूर्ति श्रद्धेय राजमाता सिंधिया जी ने भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी को अपनी मेहनत और त्याग के बल पर सींचा है। आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे राजनीतिक संगठन बना है, तो उसमें श्रद्धेय राजमाता जी का योगदान अविस्मणीय है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने राजमाता जी की स्मृति में 100 रूपए का स्मृति सिक्का जारी कर भारतीय राजनीति में उनके योगदान को चिरस्थाई बनाने का काम किया है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉक्टर योगेश पाल गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही स्वर्गीय राजमाता सिंधिया जी के जन्मशताब्दी के समापन अवसर पर सोमवार को प्रदेश भर सहित जिलेभर में कार्यक्रम हुए। मुख्य कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित हुआ जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने राजमाता जी का पुण्य स्मरण करते हुए 100 रूपए का सिक्का जारी किया। 


राजमाता जी ने कभी भी सिद्धांतो से समझौता नहीं कियाश्रद्धेय राजमाता सिंधिया जी अपने विचार और सिद्धांतों के प्रति हमेशा अडिग रहती थीं। तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाने को लेकर राजमाता जी को 20 सूत्रीय बातें मानने की बात कही थी, तो राजमाता जी ने उन्हें मना करते हुए जेल जाना स्वीकार किया था। राजमाता जी ने कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय राजमाता जी हमेशा कार्यकर्ताओं की चिंता करती थीं। संगठन कैसे आगे बढ़े यह विचार हमेशा उनके मन में रहते थे। उन्होंने कहा कि राजमाता जी ने कार्यकर्ताओं की एक पीढ़ी को पुष्पित और पल्लवित करने का काम किया। 


राजमाता जी ने समाज के हर वर्ग की चिंता की


  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 100 रूपए का सिक्का जारी किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से उनका धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी ने राजमाता जी के सम्मान में 100 रूपए का सिक्का और दूरदर्शन के माध्यम से राजमाता जी पर जो डॉक्यूमेंटरी जारी कर कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि राजमाता जी ने समाज के हर वर्ग के लिए काम किया। देश सेवा के लिए उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता, वे हमेशा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा पुंज का काम करती हैं। 


परम श्रद्धेय राजमाता विजयराजे सिंधिया जी की पुण्यतिथि आज दिनांक 12 अक्टूबर 2020 रविवार को भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा मुरैना विधानसभा कार्यालय पर शाम 7:00 बजे भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर योगेश पाल गुप्ता के मुख्य अतिथि में कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर ग्वालियर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष श्री अभय चौधरी विधानसभा विस्तारक दिनेश भार्गव पूर्व मंत्री मुंशीलाल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हमीर पटेल विशेष रूप से उपस्थित थेl


 कार्यक्रम में सर्वप्रथम परम श्रद्धा राजमाता जी के चित्र पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर योगेश पाल गुप्ता माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की राजमाता जी के चित्र पर समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की तत्पश्चात एलईडी पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से समस्त कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर राजमाता के जीवन के अविस्मरणीयजीवन को याद किया।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दोषियों के खिलाफ हो कार्यवाही

जनसंपर्क के दैरान रघुराज सिंह कंषाना जी का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

एच आई वी संक्रमित व्यक्तियों के साथ करें प्यार ओर सम्मान का व्यवहार-संदीप सेंगर