शहर को रोजगार को अवसर मिलेगी, मेडीकल कॉलेज की मिलेगी सौगात: रघुराज सिंह



मुरैना। भाजपा ही विकास का नाम है, सरकार में आते ही मुरैना के लिए मुख्यमंत्री ने विकास के रास्ते खोल दिए। यहां हमारी प्राथमिकता रोजगार के अवसर पैदा करने की है। इसके साथ ही यहां मेडीकल कॉलेज खोला खुलवाएंगे। यह बात भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह कंषाना ने गुरुवार को शहर के दत्तपुरा, सब्जी मंडी क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान यह बात कही। रघुराज सिंह कंषाना ने कहा कि मुरैना में मेडीकल कॉलेज खुलने से यह एज्युकेशन हब के रूप में विकसित होगा। जहां बाहर से छात्र पढ़ने के लिए आएंगे। जिससे कई तरह के रोजगार खड़े होंगे। उन्होंने कहा कि एक विद्यार्थी औसतन खाने पर ही 3 हजार रुपए खर्च हर महीने करता है। इसके अलावा कॉलेज खुलने से स्वास्थ्य सेवाओं में इजाफा होगा। मुरैना के लोगों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने सब्जी विक्रेताओं से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आपके लिए कई योजनाएं बना रहीं है। जिनका सीधा लाभ होगा। सरकार ने मजदूर, हम्माल तक के लिए योजनाएं बनाईं है जिनका लाभ आज उन्हें मिल रहा है। आगे भी गरीबों के हित में योजनाओं का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने संबल योजना का उदाहरण देते हुए कहा कि संबल योजना में एक कामगार के लिए आर्थिक सहयोग का पिटारा खोला है। अगर किसी मजदूर की असमयिक मृत्यु हो जाती है तो उसकी परिवार को भी आर्थिक सहायता देती है। यह महत्वकांक्षी योजना कमलनाथ ने बंद कर दी थी। गरीबों पर यह सबसे बड़ा कुठाराघात कमलनाथ ने किया। जनसंपर्क के दौरान रघुराज सिंह कंषाना को जनसमर्थन मिला। लोगों ने मालाएं पहनाकर उनका सम्मान कर भाजपा की सरकार फिर से बनाने का संकल्प लिया।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दोषियों के खिलाफ हो कार्यवाही

जनसंपर्क के दैरान रघुराज सिंह कंषाना जी का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

एच आई वी संक्रमित व्यक्तियों के साथ करें प्यार ओर सम्मान का व्यवहार-संदीप सेंगर