सुमावली विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह के समर्थन में पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ने आमसभा संबोधित की
मुरैना। सुमाबली विधानसभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं लहार विधायक माननीय डॉ.गोविन्द सिंह व पूर्व मंत्री एवं बाडी विधायक गिर्राज सिंह परमार मलिन्गा और पूर्व मंत्री उत्तरप्रदेश सरकार ब्रजेंद्र प्रताप सिंह (माधोगढ़) व बरिष्ट कांग्रेस नेता वृंदावन सिंह सिकरवार द्वारा सुमावली विधानसभा मेें कॉंग्रेस प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाह के समर्थन में ग्राम गलेथा, खंडोली, तुस्सिपुरा, बेरारा, में सभाएँ की। सभा को संबोधित करते हुए गोविंद सिंह ने कहाँ कि भाजपा ने जनता के साथ धोका किया है, कांग्रेस सरकार को गिराया और विधायकों को करोड़ों रुपए देकर उन्हे खरीदा है यह लोकतंत्र की हत्या है आज विधानसभा चुनाव की हालात बने हैं किसकी जिम्मेदार भाजपा है। आने वाली 3 तरीक को हमारे प्रत्याशी अजब सिंह कुशवाह को भारी मतों से विजय बनाकर भोपाल भेजे जिससे कमलनाथ सरकार बन सके। किसानों का कर्जा माफ होगा, विजली भी पूरी मिलेगी, शुद्ध के खिलाफ युद्ध भी द्वारा शुरू होगा। अवसर पर कांग्रेस के प्रत्याशी सहित जिले के पदाधिकारी ब्लॉक अध्यक्ष राकेश सिंह परमाार गोसपुर सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।