केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह जी तोमर ने आज मुरार में वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक रुहेला के निधन पर उनके निवास पहुँच कर श्रद्धांजलि दी, श्री तोमर ने बिटीया सहित परिजनो को ढांडस बधांया



 ग्वालियर। ग्रामीण विकास एवं पंचायत व खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री माननीय नरेंद्र सिंह जी तोमर ने आज अपने ग्वालियर प्रवास के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व वरिष्ठ पार्षद श्री अशोक रुहेला के असामयिक निधन पर उनके निवास स्थान रामकला नगर आजाद नगर मुरार पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की। सर्व प्रथम सवर्गीय रुहेला कि तस्वीर पर माल्यार्पण किया,इस अवसर पर श्री तोमर ने उनकी धर्मपत्नी भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सुधा रुहेला सहित शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की एवं विटीया को संबल प्रदान कर ढांडस बंधाया,  इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला ग्वालियर पूर्व अध्यक्ष देवेश शर्मा, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य एवं रामलीला मंडल के पूर्व अध्यक्ष अशोक जैन साथ थे। शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा जिला ग्रामीण बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक आदर्श दीक्षित भाजपा, मंडल उपाध्यक्ष मुकेश दुबे, मीडिया प्रभारी भगत सिंह मंडल पंकज पाठक, युवा मोर्चा जिला ग्रामीण सह मीडिया प्रभारी अमरीश शर्मा, पूर्व पार्षद हरिओम यादव ,वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण दीक्षित, रामकुमार शर्मा, रामू मदन लक्ष्कार, मुरादनगर के प्रबुद्ध नागरिक गण व्यापारी गण एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने स्वर्गीय श्री अशोक रोहिल्ला के निवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दोषियों के खिलाफ हो कार्यवाही

जनसंपर्क के दैरान रघुराज सिंह कंषाना जी का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

एच आई वी संक्रमित व्यक्तियों के साथ करें प्यार ओर सम्मान का व्यवहार-संदीप सेंगर