"रामदयाल नेताजी स्मृति कार्यक्रम तीनों काले कानूनों का तेज हुआ विरोध नानें बाण शिखंडी तेरे: तिवारी

कैलारस। ग्राम निरारा क्षेत्र के प्रसिद्ध किसान नेता रामदयाल नेताजी की चतुर्थ पुण्य स्मृति के अवसर पर स्मृति सभा का आयोजन किया गया। इस आयोजन को संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक तिवारी ने कहा कि रामदयाल नेताजी किसान आंदोलन के प्रमुख स्तंभ थे। आज भी उनका संघर्ष प्रासंगिक है। तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के संदर्भ में बोलते हुए उन्होंने महाभारत के उस प्रसंग जिसमें भीष्म पिता से युद्ध हुआ उसके बारे में उध्दृत करते हुए कहा कि अर्जुन ने शिखंडी को आगे कर भीष्म पिता को बाण चलाने से रोक दिया। तब यह कहा कि जो बांण चल रहे हैं यह पीछे से शिखंडी की आड़ में चलाए जा रहे हैं। इसी तरह से यह जो तीनों कृषि कानून लागू किए गए हैं वह मोदी को आगे कर कॉरपोरेट के हितों को पूरे करने के लिए लागू किए हैं ।इससे खाद्यान्न की विपणन व्यवस्था, मंडी सोसाइटी समाप्त कर दी जाएगी। ठेका खेती लागू की जाएगी। जमाखोरी की छूट दी जाएगी। जिससे पहले से ही बदहाल कृषि और ज्यादा दुरावस्था में पहुंच जाएगी। इसके खिलाफ चल रहे आंदोलन का उन्होंने किसानों से समर्थन करने और उसमें शामिल होने का आग्रह किया। इस मौके पर किसान नेता गयाराम सिंह धाकड़ ,शक्कर कारखाना के पूर्व संचालक उदय राज सिंह , एस एफ आई के प्रांतीय संयुक्त सचिव राजवीर सिंह धाकड़ सिंचाई अध्यक्ष राम लखन सिंह, जगन्नाथ सिंह धाकड़, मनोज सिंह धाकड़ आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोंडेरे के सरपंच दर्शन लाल कुशवाह नेकी। इस मौके पर ग्राम के सभी गणमान्य नागरिक गण सर्वश्री राधेश्याम धाकड़ श्रीराम धाकड़ पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामनारायण धाकड़, बनबारी लाल धाकड़, भोंरू लाल धाकड़ द्वारिका प्रसाद धाकड़, आयोजन समिति के प्रमुख गिर्राज गढी वाला विशंभर दयाल धाकड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजन की समाप्ति पर आयोजन समिति की ओर से मास्क वितरण का कार्यक्रम भी रखा गया। प्रेषक। गया राम सिंह धाकड़ मध्यप्रदेश विधानसभा मुरैना


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दोषियों के खिलाफ हो कार्यवाही

जनसंपर्क के दैरान रघुराज सिंह कंषाना जी का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

एच आई वी संक्रमित व्यक्तियों के साथ करें प्यार ओर सम्मान का व्यवहार-संदीप सेंगर