पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती मनाई
मुरैना। भारतीय जनता पार्टी के पित्र पुरुष देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर युवा मोर्चा मुरैना नगर के मंडल अध्यक्ष अमित उपाध्याय द्वारा वृद्ध आश्रम में फल वितरित कर स्वर्गीयक्रम अटल बिहारी की जयंती को मनाया गया। इस में पर प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष योगेशपाल पूर्व विधायक आदरणीय रघुराज कंसाना जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला कार्यालय मंत्री राजेश सिकरवार मंडल अध्यक्ष नितिन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सोनू शर्मा, पूर्व पार्षद संजय शर्मा, महामंत्री रामवीर कंसाना, पूर्व पार्षद दिलीप राठौर पार्षद कंप्यूटर राठोर, युवा नेता राहुल पचौरी, किशोर यादव, दिलीप दंडोतिया, मुकेश जाटव, अवधेश पाराशर, अमन जालोन, कल्ला पंडित, अमन कटारे, राकेन हर्षाना, गोरब तोमर, रिन्कू दुबे,गिर्राज राठोर आदि मोर्चा के. कार्यकर्ता उपस्थित रहे।