चंबल क्षेत्र से दिल्ली के लिए दशवां जत्था रवाना
कैलारस-- तीनों कृषि विरोधी काले कानूनों को वापस लेने के लिए दिल्ली की पांचों सीमाओं पर चलाए जा रहे किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए चंबल क्षेत्र के कैलारस से दसवां किसानों का जत्था दिल्ली के लिए रवाना हुआ है । यह जत्था कृषि उपज मंडी के सामने स्थित धरना स्थल से रवाना किया गया जत्थे को मध्यप्रदेश किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक तिवारी तथा किसान नेता गयाराम सिंह धाकड़ ने रवानगी दी। इस जत्थे का नेतृत्व कमलापुरा के पूर्व सरपंच श्री कृष्ण कुशवाह कर रहे हैं। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल है।जत्थे में शामिल लोगों में श्रीमती बैजंती देवी, श्रीमती रामदुलारी, श्रीमती कस्तूरी देवी, श्रीमती मथुरा भाई सचिन कुमार, राम रतन कुशवाह प्रमुख हैं। यह जत्था पलवल सीमा पर पहुंचकर आंदोलन में शामिल होगा। इस मौके पर आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि जब तक तीनों कृषि विरोधी काले कानून वापिस नहीं होंगे तब तक चंबल क्षेत्र से लगातार जत्थे दिल्ली के लिए रवाना होते रहेंगे। अनाज मंडी पर चलने वाला आंदोलन छठवें दिन में पहुंच गया है। आज आंदोलनकारियों के साथ स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया, भारत की जनवादी नौजवान सभा के युवाओं ने एकजुटता प्रकट करते हुए भागीदारी की। प्रेषक गयाराम सिंह धाकड़ मध्य प्रदेश किसान सभा मुरैना