कैलारस किसान महापंचायत: 20 फरवरी को पुरानी सब्जी मंडी पर होगी
डीपी सिंह, कुररिया, सूबेदार सिंह, बैजनाथ, सोनेराम होंगे मुख्य वक्ता
कैलारस। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले कैलारस में किसान महापंचायत का आयोजन 20 फरवरी को पुरानी सब्जी मंडी पर किया जाएगा यह निर्णय किसान महापंचायत की संयोजक समिति की मीटिंग में आंदोलन स्थल कृषि उपज मंडी पर लिया गया। इस महापंचायत के मुख्य अतिथि गाजीपुर बॉर्डर के प्रमुख नेता अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय नेता डी पी सिंह पूर्व विधायक सूबेदार सिंह बाबूजी पूर्व विधायक सोनाराम कुशवाह, विधायक बैजनाथ कुशवाह, मध्य प्रदेश किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष रामनारायण कुररिया होंग। संचालन समिति की मीटिंग में व्यापक प्रचार प्रसार करने का भी निर्णय लिया गया है। साथ ही 51 सदस्यीय आयोजन समिति भी बनाई गई है ।जिसमें प्रमुख घटक किसान सभा ,बहुजन समाज पार्टी ,किसान कांग्रेस, राष्ट्रीय किसान मोर्चा होंगे। मीटिंग में सर्वश्री अशोक तिवारी ,गयाराम सिंह, धाकड़ नंदलाल खरे, राम लखन सिंह, रामविलास धाकड़ ,जसवंत यादव, बनवारी लाल धाकड़, रतिराम धाकड़, सियाराम सिंह ,सुमेर शाक्य, डॉ राम कुमार श्रीवास, छात्र नेता राजवीर सिंह, भौरू लाल धाकड़ ,नरेंद्र सिंह सिकरवार, माखन शाक्य आदि उपस्थित रहे।