युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया



मुरैना। विगत दिनों से मध्य प्रदेश में हो रहे बलात्कार महिलाओं पर अत्याचार एवं उत्पीड़न के विरोध में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के आह्वान पर युवा कांग्रेस मुरैना ने पुल चौराहे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया बीते दिनों शहडोल जिले की जैतपुर विधानसभा में भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय त्रिपाठी और उसके तीन साथियों द्वारा युवती को नशीला इंजेक्शन देकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया एवं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवती के साथ बलात्कार किया गया जिसे प्रशासन के दबाव में मामले को दबाने की कोशिश की गई एवं जोबट की आदिवासी महिला विधायक कलावती भूरिया के विरोध भाजपा के पूर्व विधायक नागर सिंह और किशोर Saha एवं भाजपा जिला अध्यक्ष ओम सोनी द्वारा कांग्रेस की आदिवासी महिला विधायक कलावती भूरिया को खुले मंच से जान से मारने की धमकी दी गई इन सभी घटनाओं के विरोध में युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रवि उपाध्याय के नेतृत्व में फुल चौराहे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया गया इसमें मुख्य रूप से युवक कांग्रेस मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश महासचिव सौरव सोलंकी,पूर्व प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस मध्य प्रदेश पवन यादव,महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी दिनकर,युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष हेमंत सिंह तोमर, मुरैना युवक कांग्रेस अध्यक्ष मेहताब मावई,सुमावली अध्यक्ष किशन पंडित,nsui प्रदेश सचिव सौरभ दंडोतिया, बुरा यादव, गोलू पलिया, सोनू जानवर, अर्जुन तोमर, अकरम खान, सतीश अर्गल, संदीप बैसला, उपेंद्र मिश्रा, असगरी खान, बृजपाल सिंह, प्रदीप पचौरी, बंटा गुर्जर, पवन जानवर एवं सैकड़ों युवक कांग्रेस कार्यकर्ता पुतला दहन में उपस्थित रहे ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दोषियों के खिलाफ हो कार्यवाही

जनसंपर्क के दैरान रघुराज सिंह कंषाना जी का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

एच आई वी संक्रमित व्यक्तियों के साथ करें प्यार ओर सम्मान का व्यवहार-संदीप सेंगर