करहधाम-शनि मंदिर पहुंचें केन्द्रीय कृषि मंत्री तोमर








मुरैना,। केन्द्रीय कृषि विकास, पंचायतीराज मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर शनिवार को अल्प प्रवास पर मुरैना पहुंचें। इस अवसर पर उनके पुत्र श्री प्रबल प्रताप सिंह तोमर रघु भैया भी उनके साथ थेइस दौरान उन्होंने करह आश्रम पर शनिवार से शुरू हुए सियपिय मिलन मेले में शामिल हुए और शनि मंदिर पहुंचकर भगवान शनिदेव की पूजा-अर्चना भी की। केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर शनिवार की दोपहर सड़क मार्ग से दिल्ली से मुरैना पहुंचें। जिले में आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने देवरी घडिय़ाल केन्द्र पर उनका पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। यहां से केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर दिमनी विधानसभा क्षेत्र के बड़ागांव में पहुंचें। जहां वे पूर्व विधायक शिवमंगल सिंह तोमर के संयोजन में संपन्न हुए श्रीमद भागवत कथा के समापन मौके पर भण्डारे में शामिल हुए। जिसके बाद श्री तोमर करह आश्रम पहुंचें और वहां से दर्शन करने के बाद शनि मंदिर पहुंचें। भगवान शनिदेव के दर्शन करने के उपरांत श्री तोमर ग्वालियर के लिए प्रस्थान कर गए। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. योगेशपाल गुप्ता, पूर्व मंत्री मुंशीलाल, रुस्तम सिंह, पूर्व विधायक रघुराज कंषाना, गिर्राज डण्डौतिया, पूर्व जिला अध्यक्ष केदार सिंह यादव नगर निगम के पूर्व सभापति अनिल गोयल अल्ली, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह भदौरिया भी थे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दोषियों के खिलाफ हो कार्यवाही

जनसंपर्क के दैरान रघुराज सिंह कंषाना जी का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

एच आई वी संक्रमित व्यक्तियों के साथ करें प्यार ओर सम्मान का व्यवहार-संदीप सेंगर