संयुक्त किसान मोर्चा के 26 मार्च के भारत बंद की तैयारियां जोरों पर




मुरैना /कैलारस -- संयुक्त किसान मोर्चा जिसमें 500 से ज्यादा किसान संगठन शामिल हैं की ओर से 26 मार्च को देशव्यापी भारत बंद का आह्वान किया गया है ।इस भारत बंद को सभी प्रमुख किसान संगठनों  किसान सभा, भीम आर्मी ,किसान कांग्रेस, किसान मोर्चा समानता दल, बहुजन मुक्ति मोर्चा  सहित वामपंथी ,धर्मनिरपेक्ष दलों-  मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ,भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और ब्लॉक फॉरवर्ड ब्लॉक, राष्ट्रीय समानता दल, जनता दल सेकुलर सहित कई लोकतांत्रिक दलों का भी समर्थन हासिल है। बंद की तैयारियां व्यापक रूप से जारी है। इन संगठनों व दलों के कार्यकर्ताओं ने आज दिन भर कृषि उपज मंडी तथा विभिन्न बाजारों में संपर्क किया। पहाड़ गढ़ रोड ,एमएस रोड ,गांधी मार्ग ,जवाहर मार्ग ,शास्त्री मार्ग ,बस स्टैंड ,सब्जी मंडी आदि बाजारों में संपर्क कर दुकानदारों से बंद को सफल बनाने की अपील की। इस अभियान में मध्य प्रदेश किसान सभा के प्रांतीय  उपाध्यक्ष अशोक तिवारी, माकपा जिला सचिव गयाराम सिंह धाकड़, महेश प्रजापति, ओमप्रकाश श्रीवास, किसान नेता जसवंत यादव ,रतिराम धाकड़ ,नवाब सिंह यादव, कन्हैया लाल, शिवनारायण यादव, मनोज धाकड़, छात्र नेता स्टूडेंट फेडरेशन के प्रांतीय सहायक सचिव राजवीर धाकड़, युवा नेता नरेंद्र सिंह सिकरवा,र राकेश धाकड़ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क किया और बंद को सफल बनाने के लिए दुकानदारों आम नागरिकों से अपील की है। विभिन्न स्थानों पर रात्रि को मशाल जुलूस भी निकाले जाएंगे। चंबल क्षेत्र के किसानों का 26 मार्च को सबलगढ़ में  सत्याग्रह भी होगा। यह जानकारी किसान नेताओं ने प्रेषित की है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दोषियों के खिलाफ हो कार्यवाही

जनसंपर्क के दैरान रघुराज सिंह कंषाना जी का ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

एच आई वी संक्रमित व्यक्तियों के साथ करें प्यार ओर सम्मान का व्यवहार-संदीप सेंगर