ज्ञान बढ़ाने के लिए 5 दर्जन छात्रों को भ्रमण कराकर इलेक्ट्रॉनिक्स, भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब ,का भ्रमण कराया
पोरसा। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोरसा के प्राचार्य व्ही एस करोरिया ने अपने विद्यालय के 5 दर्जन से अधिक छात्रों को अम्बाह पीजी कॉलेज में कंप्यूटर लैब तथा विज्ञान, भौतिक विज्ञान की प्रयोगशाला का भ्रमण कराकर उसका ज्ञान अर्जित कराया पीजी कॉलेज के प्रोफेसरों ने छात्रों को कंप्यूटर एवं भौतिक विज्ञान के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की इसी तरह केपीएस आईटीआई कॉलेज अबाह में ट्रांसफार्मर के निर्माण की विधि एवं किस प्रकार निर्माण होता है क्या-क्या उसमें किया जाता है उसकी जानकारी केपीएस कॉलेज के प्रोफेसरो ने पोरसा के छात्रों को जानकारी प्रदान की उक्त भ्रमण में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के छात्रों ने भाग लिया इस भ्रमण के लिए विद्यालय के प्राचार्य व्ही एस करोरिया, कृष्ण विहारी चोबे , भूपेश शिवहरे, अरविंद सक्सेना, बृजेश त्यागी, सबनम बघेल, आदि लोग गाड़ी के माध्यम से भ्रमण कराने के लिए ले गए। बच्चों का भविष्य सही बनाने के लिए उक्त ज्ञान शासन के आदेश पर प्राचार्य ने दिलवाया जिसमें सभी सहयोगी स्टाफ ने भरपूर सहयोग दिया।