वृक्षारोपण व फल वितरण कर मनाई स्व. राजवीर सिंह तोमर (टिंकू) की पुण्यतिथि
मुरैना 10 जुलाई 2021। शनिवार की सुबह स्थानीय वृद्धाश्रम में पूर्व विधायक श्री कंषाना भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता तथा अपने समर्थकों के वृद्धाश्रम पहुंचे जहां वृक्षारोपण व फल वितरण कर स्व. श्री राजवीर सिंह तोमर (टिंकू) की पुण्यतिथि मनाई। इससे पूर्व स्व. राजवीर सिंह तोमर के चित्र पर पुष्पाहार पहनाकर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री कंषाना ने स्व. श्री तोमर के जीवन पर प्रकाश डालते हुये कहा कि वह राजनैतिक जीवन में हमेशा मेरे साथ रहे, वह मेरे परिवार के सदस्य की तरह थे, उनके आकस्मिक निधन से गहरा आघात हुआ हैं। इसके बाद सभी ने दो मिनिट का मौन धारण कर अपने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पौधारोपण तथा वृद्धजनों को फल वितरित किये गये। इस अवसर पर पूर्व विधायक रघुराज कंषाना सहित स्व. राजवीर सिंह तोमर के बड़े भाई सुखवीर सिंह तोमर तथा मंडल अध्यक्ष सोनू शर्मा व नितिन गुप्ता, महामंत्री दिनेश शर्मा व हरिप्रसाद खटीक महिला मोर्चा सदस्य श्रीमती मीना भदौरिया, जण्डेल सिंह गुर्जर, मुकेश भारद्वाज, एडवोकेट नत्थीसिंह गुर्जर, विष्णु वर्मा, योगेन्द्र मावई, टिंकू डण्डौतिया, राहुल पचैरी, अमित उपाध्याय, नीरज भदौरिया, नीरज शर्मा, जितेन्द्र सिंह गुर्जर, भूरा सिंह मदन बसई, योगेन्द्र सिंह गुर्जर, होलू गुर्जर, भरत शर्मा आदि सम्मिलित रहे।